पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा

Full-Stack AI Engineer की स्क्रीनिंग से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट Reddit पर वायरल हो रहा है। इसमें उम्मीदवार से कम से कम एक सवाल का जवाब आंखें बंद करके देने को कहा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 11:46 IST
ख़ास बातें
  • AI Engineer इंटरव्यू में उम्मीदवार से आंखें बंद कराकर सवाल पूछे गए
  • Reddit पर Eyes Closed Question वाला स्क्रीनिंग डॉक्यूमेंट वायरल हुआ
  • इंटरव्यूअर को जवाब की फ्लूएंसी में बदलाव नोट करना था

AI Engineer की स्क्रीनिंग में Eyes Closed Question वाला अनोखा इंटरव्यू टेस्ट सामने आया

Photo Credit: AI Generated

टेक इंडस्ट्री में इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की स्किल और प्रॉब्लम-सॉल्विंग क्षमता परखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं। लेकिन एक Full-Stack AI Engineer की स्क्रीनिंग को लेकर Reddit पर शेयर किया गया एक स्क्रीनशॉट लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें उम्मीदवार से इंटरव्यू के दौरान कम से कम एक सवाल का जवाब आंखें बंद करके देने को कहा गया है। पोस्ट करने वाले यूजर ने इसे ऐसा तरीका बताया, जो उन्होंने किसी Software Engineering इंटरव्यू में पहले नहीं देखा था।

Reddit पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यह एक “Full-Stack AI Engineer - Pre-L1 Screening Questionnaire” है। इसमें 0-3 साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए 35 से 40 मिनट की स्क्रीनिंग का जिक्र है। इंटरव्यू में लाइव कोडिंग और स्क्रीन शेयरिंग भी शामिल है।

हालांकि, इसी डॉक्यूमेंट में एक खास निर्देश को “MANDATORY” के तौर पर हाइलाइट किया गया है। इसमें इंटरव्यूअर से कम से कम एक ECQ यानी Eyes-Closed Question पूछने को कहा गया है।

निर्देश के अनुसार, इस सवाल के दौरान कैंडिडेट को अपनी स्क्रीन शेयरिंग बंद करनी होगी और आंखें बंद करनी होंगी। इसके बाद इंटरव्यूअर सवाल को जोर से पढ़ेगा और उम्मीदवार को बिना किसी चीज को देखे उसका जवाब देना होगा।

यानी इंटरव्यू देने वाले के पास जवाब देते समय किसी तरह का कोड, नोट्स, ब्राउजर या दूसरी जानकारी देखने का विकल्प नहीं होगा। इसका मकसद यह जांचना बताया गया है कि उम्मीदवार बिना किसी विजुअल सहायता के सवाल को समझकर और अपने ज्ञान के आधार पर जवाब दे पाता है या नहीं।

Advertisement

स्क्रीनशॉट में इंटरव्यूअर को एक और चीज पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। निर्देश के मुताबिक, इंटरव्यूअर को आंखें खुली होने और आंखें बंद होने के दौरान जवाब देने की फ्लूएंसी में किसी बदलाव को नोट करना है और उसे उम्मीदवार के फीडबैक में शामिल करना है। Reddit यूजर ने इसी हिस्से को लेकर सवाल उठाया और लिखा कि उन्होंने Software Engineering इंटरव्यू में ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.