जल्द ही फेसबुक पर किसी पोस्ट को कर पाएंगे 'डिसलाइक'

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 17 सितंबर 2015 17:33 IST
कई यूज़र की कई वर्षों की मांग को पूरा करते हुए फेसबुक अब अंतत: ‘डिसलाइक’ बटन का विकल्प मुहैया कराने पर काम कर रहा है। यह पोस्ट को ‘‘डाउनवोट’’ करने के लिए नहीं होगा बल्कि यूजर्स को अन्य भावनाएं व्यक्त करने का अवसर देगा।

हालांकि, यह विकल्प एकदम वैसा नहीं होगा, जैसा सबस्क्राइबर इसके बारे में सोचते हैं।
Advertisement

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने बताया कि कंपनी के कैलिफोर्निया मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में जल्द ही इस फीचर को लाया जाएगा।

उन्होंने साथ ही कहा कि इसके जरिए यूजर्स के पास पोस्ट को ‘‘डाउनवोट’’ करने का विकल्प नहीं होगा। यह यूजर्स को अन्य भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मुहैया कराएगा।
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जकरबर्ग ने कहा, ‘‘लोग कई वर्षों से ‘डिसलाइक’ बटन का विकल्प मुहैया कराने का अनुरोध कर रहे हैं और संभवत: सैकड़ों लोगों ने इसकी मांग की है। आज एक विशेष दिन है क्योंकि आज ही वह दिन है जब मैं वास्तव में यह कह सकता हूं कि हम इस पर काम कर रहे हैं और हम इसका परीक्षण करने के काफी निकट हैं।’’
Advertisement

जकरबर्ग ने कहा, ‘यूजर्स वास्तव में सहानुभूति प्रकट करना चाहते हैं। हर क्षण अच्छा नहीं होता है।’’ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का उद्देश्य भले ही कुछ भी हो, लेकिन फेसबुक पर डिसलाइक का विकल्प मुहैया होने से इस सेवा पर नाटकीय प्रभाव पड़ेगा। फेसबुक ने ‘मोमेंट्स’ जैसे फीचर जोड़कर जो सकारात्मक छवि अपनाई है, डिसलाइक का विकल्प उससे विपरीत होगा। मोमेंट्स के जरिए किसी यूजर की टाइमलाइन पर पुराने और अच्छे पल एकत्र किए जाते हैं।

डिसलाइक बटन के वास्तविक आकार लेने पर कंपनियों और यूजर्स को पोस्ट करने की अपनी रणनीतियों में काफी बदलाव करना होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.