Facebook के 5 करोड़ अकाउंट में हैकर्स की सेंधमारी, कंपनी को हटाना पड़ा यह फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने शुक्रवार को इस बात से पर्दा उठाया कि हैकर्स ने पांच करोड़ अकाउंट की सुरक्षा में सेंघ लगाई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2018 13:23 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार को इंजीनियर को पता चली अकाउंट में सेंघमारी
  • गुरुवार रात को फिक्स हुई परेशानी
  • फेसबुक अकाउंट का गलत इस्तेमाल हुआ या नहीं अभी पता नहीं लग पाया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने शुक्रवार को इस बात से पर्दा उठाया कि हैकर्स ने पांच करोड़ अकाउंट की सुरक्षा में सेंघ लगाई है। फेसबुक मामले की जांच कर रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि हैंकर्स ने एक्सेस टोकंस को चुरा लिया था। यही वजह है जिस कारण Facebook अकाउंट प्रभावित हुए थे। अब आपके जेहन में यह सवाल घूम रहा होगा कि आखिर एक्सेस टोकंस क्या है। यह एक प्रकार की डिजिटल चाबियां हैं जिनकी मदद से हैंकर्स ने फेसबुक अकाउंट में सेंघ लगाई। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी Mark Zuckerberg ने कहा कि इंजीनियर ने मंगलवार को सेंघ का पता लगाया और गुरुवार रात तक इसे ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि हैंकर ने किसी अकाउंट को गलत इस्तेमाल किया है या नहीं। लेकिन यह एक गंभीर मुद्दा है।

सेंघ लगने के बाद Facebook ने व्यू एज फीचर को हटा दिया है। अब बात इस फीचर की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक प्राइवेसी टूल है जो फेसबुक यूजर को इस बात की अनुमति देता है कि उसकी प्रोफाइल अन्य यूजर को कैसी दिखाई देगी। फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गे रोसेन ने कहा कि यह बात स्पष्ट है कि हैकर Facebook कोड भेदने में सफल रहे। गौरतलब है कि इससे पहले विश्लेषण फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका पर आरोप थे कि साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीतने के मकसद से 8.7 करोड़ फेसबुक अकाउंट से निजी जानकारी का इस्तेमाल किया गया था। मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पेज पर कहा, पिछले लंबे समय से हम निरंतर हमलों का सामना कर रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हमने इस समस्या का समाधान निकालते हुए फिलहाल तो इसे फिक्स कर अकाउंट्स को सुरक्षित कर दिया है। लेकिन अब कंपनी भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नए टूल को बनाएगी। फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गे रोसेन ने कहा कि यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा बेहद जरूरी है, जो हुआ हम उसके लिए माफी मांगना चाहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook breach, Mark Zuckerberg

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.