अब फेसबुक मैसेंजर में भी होगा एनक्रिप्शन फ़ीचर, मैसेज होंगे ज्यादा सुरक्षित

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 13:16 IST
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक यूज़र के कनवर्सेशन को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए लगातार ध्यान दे रही है। फेसबुक अब 'सीक्रेट कनवर्सेशंस' नाम के नए फीचर को टेस्ट कर रही है। 'सीक्रेट कनवर्सेशंस' नाम का यह फीचर एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन से लैस होगा जिसमें मैसेज ज्यादा सुरक्षित होंगे।

मैसेज में एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन लैस होने से सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही मैसेज अनलॉक कर पढ़ सकेंगे। फेसबुक यूज़र के इन 'सीक्रेट चैट' को खुद फेसबुक द्वारा भी नहीं पढ़ा जा सकेगा। शुक्रवार को इस फीचर की टेस्टिंग के बारे में एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी। फेसबुक ने संवेदनशील टॉपिक जैसे स्वास्थ्य और आर्थिक जानकारी पर भी प्रकाश डाला जिन्हें यूज़र ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं।

फेसबुक मैसेंजर का यह फीचर डिपॉल्ट टर्न ऑन नहीं होगा। यूज़र को 'सीक्रेट कनवर्सेशंस' फीचर को चुनने का विकल्प मिलेगा। एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन के अलावा यूज़र को एक नया विकल्प भी मिलेगा जिससे वे यह चुन सकेंगे कि मैसेज को किसी कनवर्सेशन में कितने समय तक रखना रखना चाहते हैं। हालांकि, सीक्रेट कनवर्सेशन में फिलहाल जिफ़ या वीडियो शेयरिंग जैसे लोकप्रिय फीचर नहीं मिलेंगे।
 

फिलहाल फेसबुक के इस फीचर को कुछ चुनिंदा मैसेंजर यूज़र ही इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन फेसबुक का कहना है कि गर्मियों के अंत तक यह फीचर दुनियाभर के सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

मैसेंजर के सीक्रेट कनवर्सेशंस को ओपन व्हिस्पर सिस्टम की टेक्नोलॉजी पर आधारित है, यही कंपनी वॉयस कॉलिंग ऐप सिग्नल के लिए भी मुफ्त 'एंड-टू-एंड' इनक्रिप्शन उपलब्ध कराती है। फेसबुक ने एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन के लिए इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल व्हाट्सऐप के लिए भी किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.