Elon Musk का X फिर हुआ डाउन! भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स रहे परेशान

iOS और Android स्मार्टफोन पर X वेबसाइट और ऐप Error दिखा रहे थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2025 09:22 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X शनिवार देर रात को काफी समय तक डाउन रहा।
  • यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • इस दौरान लगभग 25,950 रिपोर्ट्स दर्ज की गईं।

Elon Musk के स्वामित्व वाला माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X शनिवार देर रात को काफी समय तक डाउन रहा।

Elon Musk के स्वामित्व वाला माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X शनिवार देर रात को काफी समय तक डाउन रहा। जिसके चलते यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में X के डाउन होने की खबरें आने लगीं। डाउन होने के समय पोस्ट या वीडियो लोड करना संभव नहीं हो पा रहा था। पोस्ट या डाउनलोड के समय iOS और Android स्मार्टफोन पर X वेबसाइट और ऐप Error दिखा रहे थे। यूजर्स को जब ज्यादा परेशानी होने लगी तो उन्होंने एक पॉपुलर डाउनटाइम ट्रैकिंग वेबसाइट पर भी X के बारे में रिपोर्ट किया। X डेवलपर प्लेटफॉर्म ने इशारा दिया कि कंपनी ने कुछ दिन पहले साइट वाइड आउटेज को ठीक कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके लॉगिन फ्लो में काफी दिक्कतें आ रही थीं। 

बीते दिन Elon Musk के X ने यूजर्स को डाउन होने के चलते काफी देर तक परेशान किया। शाम के लगभग 6 बजे के करीब यूजर्स ने पॉपुलर डाउनटाइम ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com पर रिपोर्ट करना शुरू किया कि X की वेबसाइट और ऐप काम नहीं कर रहे हैं। इस दौरान लगभग 25,950 रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। 69 प्रतिशत रिपोर्ट्स में यही कहा गया था कि X ऐप काम नहीं कर रहा। इसके अलावा 23 प्रतिशत रिपोर्ट्स ऐसी थीं जो वेबसाइट के काम न करने के बारे में थीं। इनमें से 8 प्रतिशत यूजर्स ने X सर्वर के साथ कनेक्शन संबंधी समस्या का जिक्र किया था। 

इसी बीच इंडिया फोकस्ड Downdetector.in पर देखा जा सकता था कि भारत में भी बहुत सारे यूजर्स ने X पर आ रही समस्या को लेकर रिपोर्ट किया था। वेबसाइट पर लगभग 2200 यूजर्स ने रिपोर्ट किया था जिनका कहना था कि वे X सर्विसेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इनमें से 46 प्रतिशत रिपोर्ट्स ऐप में आ रही समस्या के बारे में थीं। जबकि 38 प्रतिशत रिपोर्ट्स लॉगिन समस्या के बारे में थीं। 18 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि वे वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। 

X डाउन होने के समय गैजेट्स 360 स्टाफ मेंबर्स भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स को लोड नहीं कर पा रहे थे। नई पोस्ट लोड करने के समय बार बार Error आ रहा था। प्लेटफॉर्म पर "Something went wrong. Try reloading." का मैसेज दिखाया जा रहा था। साथ में Retry बटन दिखाया जा रहा था। वहीं, ऐप पर यूजर्स को मैसेज दिखाया जा रहा था  "Posts aren't loading right now." जो कि कई यूजर्स द्वारा रिपोर्ट किया गया था। हालांकि रात्रि को लगभग 8.30 बजे के करीब X ने सुचारू रूप से काम करना शुरू कर दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.