Elon Musk मस्क ने बेच दिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जानें अब कौन होगा नया मालिक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को प्लेटफॉर्म 33 बिलियन डॉलर में बेचा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 19:08 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को बेचा प्लेटफॉर्म।
  • मस्क ने कुछ साल पहले ही X (Twitter) को खरीदा था।
  • खरीदने के बाद मस्क ने इस प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए।

एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बेच दिया है।

एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बेच दिया है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को यह प्लेटफॉर्म 33 बिलियन डॉलर में बेच दिया है। एलन मस्क ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। मस्क ने कुछ साल पहले ही X (Twitter) को खरीदा था। खरीदने के बाद मस्क ने इस प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए और अब इसे बेच दिया है। 

एलन मस्क ने जिस कंपनी को X प्लेटफॉर्म बेचा है वह दरअसल उन्हीं की दूसरी कंपनी है जो xAI के नाम से जानी जाती है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है। xAI ने X को 33 अरब डॉलर में खरीदा है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग 2 लाख 82 हजार करोड़ रुपये की रकम बनती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एलन मस्क ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में X को अब xAI ने हायर कर लिया है। 

Advertisement
एलन मस्क की इस डील के पीछे कहा जा रहा है कि AI कंपनी को मस्क बूस्ट देना चाहते हैं। यानी कि मस्क का मकसद xAI की AI स्‍पेशलाइजेशन को X की व्यापक पहुंच के साथ जोड़ना है। एलन मस्क ने आगे लिखा कि X और xAI का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ऑफिशियली हम डेटा, मॉडल के साथ डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को मिलाने के उद्देश्य से ये कदम उठा रहे हैं।" 

एलन मस्क Tesla और SpaceX के भी मालिक हैं। 2023 में मस्क की एआई कंपनी xAI को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद इस कंपनी ने Grok को पेश किया। Grok एक AI चैटबॉट है जो किसी भी विषय पर यूजर को जानकारी दे सकता है। इसके अलावा Grok की मदद से यूजर फोटो भी जेनरेट कर सकता है। Grok 3 अब OpenAI के चैटबॉट ChatGPT चैटजीपीटी के साथ भी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। रोचक बात है कि मस्क का मुकाबला सहयोगी से कट्टर प्रतिद्वंद्वी बने सैम ऑल्टमैन से है। मस्क और ऑल्टमैन 2015 में ओपनएआई की स्थापना करने वाली 11 सदस्यीय टीम में शामिल थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.