बोनस का ऐसा तरीका नहीं देखा होगा! 'जितना गिनोगे, उतना ले जाओ' – वायरल हुआ अनोखा वीडियो

कोई भी कर्मचारी केवल उतना बोनस घर ले जा पाएगा, जितना वह इस तय समय में गिन सकता है। एक कर्मचारी ने कथित तौर पर आवंटित समय में 100,000 युआन, लगभग 12.07 लाख रुपये इकट्ठा कर लिए। 

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 21:33 IST
ख़ास बातें
  • एक चाइनीज कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के रूप में 11 मिलियन डॉलर दिए
  • शर्त थी कि कर्मचारी उतना ही पैसा घर ले जा सकता है, जितना वह गिन सकेगा
  • कर्मचारियों को इस टास्क के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था

Photo Credit: X/ @China_Fact

एक चाइनीज क्रेन कंपनी ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को साल के अंत में बोनस के रूप में 11 मिलियन डॉलर, लगभग 70 करोड़ रुपये की पेशकश की है। हालांकि, यहां एक शर्त भी रखी गई कि कर्मचारी उतना ही पैसा घर ले जा सकता है, जितना वह गिन सकेगा।इसके अलावा, इस टास्क के लिए समयसीमा भी तय की गई थी कि कर्मचारियों को तय समय के अंदर पैसों को गिनना होगा। सोशल मीडिया पर बोनस देने के इस अतरंगी तरीके का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने इस तरीके की भी तारीफ की और उम्मीद जताई की उनकी कंपनी को भी ऐसा करना चाहिए।

X पर एक हैंडल (@China_Fact) ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में लिखा गया है, "हेनान माइन क्रेन ग्रुप की वार्षिक बैठक में, बॉस ने कर्मचारियों को नकद राशि दी और उनसे पैसे गिनने को कहा!" वीडियो हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड के ऑफिस का बताया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मेज पर बड़ी संख्या में कैश रखा है और कर्मचारियों के पास अपने साल के अंत के बोनस को बटोरने के लिए 15 मिनट हैं।

कोई भी कर्मचारी केवल उतना बोनस घर ले जा पाएगा, जितना वह इस तय समय में गिन सकता है। एक कर्मचारी ने कथित तौर पर आवंटित समय में 100,000 युआन, लगभग 12.07 लाख रुपये इकट्ठा कर लिए। 

वीडियो को X पर 26 जनवरी को शेयर किया गया था और खबर लिखते समय तक इसे करीब 11 हजार बार देखा जा चुका है। इसपर कई मजेदार प्रतिक्रिया भी मिली हैं। लोग हैरान होने के साथ खुश भी हैं, जबकि कुछ लोग इस अवधारणा के आलोचक भी थे।
Advertisement

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'यह वाकई प्रेरणादायक और भव्य है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं इसी तरह की कागजी कार्रवाई चाहता हूं, लेकिन कंपनी की अन्य योजनाएं थीं।" एक यूजर ने तो इसे Squid Game बता डाला। वहीं, एक ने लिखा, "आप इस सर्कस अधिनियम के बजाय केवल श्रमिकों के खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। यह अपमानजनक है।"
Advertisement

NDTV के मुताबिक, 2023 में, इसी कंपनी ने अपने एनुअल डिनर के दौरान अपने कर्मचारियों को बड़ी मात्रा में कैश बांटा था। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इस तरीके को स्थाई रूप से अपनाकर चल रही है, जहां वे अपने कर्मचारियों को अतरंगी तरीकों से पैसे बांटने का काम करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: China, Bonus, Employee bonus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  2. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  3. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  5. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  6. Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  8. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  9. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  10. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.