Anand Mahindra ने किया Mahendra Singh Dhoni का स्वागत, कहा- हमारी राहें पहले से एक थीं! पोस्ट वायरल

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो भी इससे पहले वायरल हो चुका है जिसमें वह स्वराज ट्रैक्टर चलाते हुए देखे गए थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 17:06 IST
ख़ास बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी अब Swaraj Tractors के ब्रैडं एम्बेस्डर बन गए हैं।
  • Swaraj Tractors का स्वामित्व Mahindra & Mahindra Ltd के पास है।
  • इसी संबंध में महिंद्रा की ओर से एक पोस्ट किया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी अब Swaraj Tractors के ब्रैडं एम्बेस्डर बन गए हैं।

भारत के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत किया है। महेंद्र सिंह धोनी को कई बार कहते सुना गया है कि उनको खेती-बाड़ी इत्यादि में काफी रुचि है। और एक बार फिर उनका नाता ऐसी ही किसी चीज से जुड़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी अब Mahindra Group के साथ जुड़ गए हैं। जिसे लेकर आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत महिंद्रा परिवार में किया है। 

आनंद महिंद्रा ने महेंद्र सिंह धोनी को Swaraj Tractors का ब्रैंड एम्बेस्डर बनने पर बधाई दी और स्वागत किया है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर महेंद्र सिंह धोनी को कंपनी के पोस्ट में रीटैग करते हुए एक दिलखुश पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'माही' और 'महिंद्रा' यानि Mahi और Mahindra, दोनों पहले से ही एकसाथ जुड़े हैं, इसलिए इनका मिलना तो लिखा ही था। देखें ये पोस्ट- 

महेंद्र सिंह धोनी अब Swaraj Tractors के ब्रैडं एम्बेस्डर बन गए हैं। Swaraj Tractors का स्वामित्व Mahindra & Mahindra Ltd के पास है। इसी संबंध में महिंद्रा की ओर से एक पोस्ट किया गया था- (हिंदी में अनुवादित) "स्वराज को इससे बेहतर चेहरा और कौन मिल सकता था, एक ऐसा शख्स जो ट्रैक्टर रखता भी है, पसंद भी करता है, और इस्तेमाल भी करता है। हम एमएस धोनी का स्वागत करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं, एक शख्स जो गर्व से स्वराज ट्रैक्टर रखता है और हमारे परिवार में शामिल हुआ है। अब हम खेतों में भी एक बड़ी इनिंग्स देखने के लिए उत्साहित हैं।" 

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो भी इससे पहले वायरल हो चुका है जिसमें वह स्वराज ट्रैक्टर चलाते हुए देखे गए थे। आनंद महिंद्रा ने कंपनी के पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा, (हिंदी में अनुवादित) "माही एंड महिंद्रा, जब यह पहले से ही नाम में है, इसका मतलब है कि हमारी राहें पहले से ही मिलने के लिए तय थीं। मुझे जॉइन करें #WelcomeMahi टू स्वराज फैमिली।" आनंद महिंद्रा का ये पोस्ट 503 हजार बार देखा जा चुका है। इसे 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swaraj Tractors, viral tweet

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.