Anand Mahindra New Post : शख्‍स ने आनंद महिंद्रा से मांगे 1 लाख रुपये उधार, मिला यह जवाब, जानें

Anand Mahindra New Post : आनंद महिंद्रा ने यूजर को जवाब दिया और कहा कि उसकी हिम्‍मत के लिए तालियां।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 18:29 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया नया पोस्‍ट
  • शख्‍स ने मांगे 1 लाख रुपये उधार
  • आनंद महिंद्रा ने दिया दिलचस्‍प जवाब

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपनी बेबाकी, मोटिवेशनल वीडियोज शेयर करने के लिए जाने जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपनी बेबाकी, मोटिवेशनल वीडियोज शेयर करने के लिए जाने जाते हैं। उनके कई वीडियो लोगों को प्रेरित करते हैं। आनंद महिंद्रा से जुड़ा एक नया पोस्‍ट काफी दिलचस्‍प है। एक यूजर ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन से 1 लाख रुपये उधार मांग लिए, वो भी सोशल मीडिया पर। इसकी वजह काफी फनी थी। खास यह है कि आनंद महिंद्रा ने भी यूजर को जवाब दिया और कहा कि उसकी हिम्‍मत के लिए तालियां। सुर्खियां बटोर रहा यह मामला क्‍या है, आइए जानते हैं।  

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर @R41534672 नाम के हैंडल वाले एक यूजर ने आनंद महिंद्रा के एक पोस्ट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा कि सर मुझे 1 लाख रुपये चाहिए महिंद्रा का शेयर खरीदने के लिए। इस पोस्‍ट पर आनंद महिंद्रा ने हंसते हुए इमोजी के साथ मजाक में जवाब दिया, क्या आइडिया है सरजी। आपकी हिम्मत के लिए तालियां! पूछने में क्या जाता है? 
 

यह पोस्‍ट इंटरनेट यूजर्स का ध्‍यान खींच रहा है। एक यूजर ने लिखा आंत्रपेन्‍योरशिप नई ऊंचाइयों पर है। अन्‍य यूजर ने लिखा, वह बहादुर है। एक अन्‍य ने कमेंट किया, इंडिया गॉट टैलंट। एक और यूजर ने लिखा, कॉन्‍फ‍िडेंस का लेवल शानदार है। सबसे मजेदार कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, प्‍लीज मुझे 15 लाख रुपये दें, महिंद्रा थार खरीदनी है। 

कुछ दिनों पहले आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट से एक विशालकाय परांठे का वीडियो भी शेयर किया था। उन्‍होंने लिखा था कि अगर परांठा मिल जाए, तो पिज्‍जा की जरूरत किसे है? उनके कैप्‍शन पर अभिनेता अभ‍िषेक बच्‍चन ने भी कमेंट किया था। 40 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता था कि एक कर्मशल किचन में बहुत बड़ा परांठा तैयार किया जा रहा है। उसे भरने और बेलने में शेफ को काफी मेहनत करनी पड़ती है। परांठा सेकंना भी आसान टास्‍क नहीं दिखता, क्‍योंकि एक विशालकाय चम्‍मच से उसने उलटा-पलटा जाता है। आखिर में जब परांठा तैयार होता है, तो बड़ी थाली में चटनी आदि के साथ ग्राहक को सर्व किया जाता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.