कोहरे का कोहराम, नदी के पुल पर टकरा गईं 200 से ज्यादा कारें! देखें वीडियो

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 08:43 IST
ख़ास बातें
  • हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है।
  • हादसा येलो नदी के पुल पर हुआ है।
  • पुल शिनझिआंग और झिआंगझोऊ को जोड़ता है।

हादसे की तस्वीरों मे देखा जा सकता है कि कैसे व्हीकल एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं।

चीन में एक तरफ जहां कोरोना का कोहराम मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।  यहां पर एक नदी के पुल पर 200 से ज्यादा व्हीकल आपस में टकराने की खबर है। चीन में कोहरे के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। कोहरा इतना घना था कि एक के बाद एक वाहन टकरा कर एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की भी खबर है। इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और काफी चौंकाने वाली हैं। 

कोहरा कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाता है। इसका एक उदाहरण चीन के झांगझोऊ शहर में देखने को मिला है। यहां पर घने कोहरे के कारण व्हीकल एक दूसरे से टकराने लगे और देखते ही देखते 200 से ज्यादा गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। यह हादसा चीन की येलो रीवर यानि पीली नदी के पुल पर हुआ बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक भी कहा जा रहा है कि टकराने वाले व्हीकल्स की संख्या 400 के करीब है। इस दुर्घटना से संबंधित वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो हादसे के शिकार लोगों ने ही बनाए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं। देखें एक वीडियो- 

Advertisement
चीन की येलो नदी के पुल पर हुए हादसे के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्हीकल कैसे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। गाड़ियां एक दूसरे के फ्रंट बोनट पर चढ़ी दिख रही हैं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं। वहीं, एक दृश्य में ये भी देखा जा सकता है पहले से टकराईं खड़ी कारों के पीछे से एक ट्रक कंटेनर जैसा वाहन आकर टक्कर मार देता है। यानि कि कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को पहले से रोड पर टकराईं गाड़ियां दिख ही नहीं पाईं और वह सीधे आता हुआ पहले से खड़ी कार से टकरा जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। हुआंगे पुल की मिडल लाइन के पास उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर दिशा में एक के बाद कई वाहन टकरा गए थे। यह पुल शिनझिआंग और झिआंगझोऊ को जोड़ता है। जिसे झेंग्सिन हुआंगे पुल कहा जाता है। बताया जा रहा है कि राहत और बचाव कार्य जारी है। यहां पर प्रशासन के लिए चुनौती ये भी थी कि हादसा पुल पर हुआ है जिससे नीचे जाने का कोई उपाय भी नहीं था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.