Video : धरती से 450 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चीन ने उगा दी सब्जियां, देखें

Vegetable Garden in Space : Nasa व अन्‍य स्‍पेस एजेंसियों ने चीन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से दूर रखा, तो उसने खुद का अंतरिक्ष स्‍टेशन तियांगोंग तैयार कर लिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 16:46 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने अंतरिक्ष में उगाई सब्जियां
  • तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन का कारनामा
  • इसका वीडियो भी आया सामने

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में नासा और अन्‍य स्‍पेस एजेंसियां पहले ही कई पौधों को उगा चुकी हैं।

Photo Credit: Video Grab

Vegetable Garden in Space : चीन अपने अंतरिक्ष मिशनों से दुनिया को हैरान कर रहा है। अमेरिका की नासा (Nasa) व अन्‍य स्‍पेस एजेंसियों ने चीन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से दूर रखा, तो उसने खुद का अंतरिक्ष स्‍टेशन तियांगोंग (Tiangong space station) तैयार कर लिया। इस स्‍टेशन पर तमाम प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्‍हीं में से एक है ‘स्‍पेस गार्डन'। चीन ने अंतरिक्ष में सब्जियां उगानी शुरू कर दी हैं! स्‍पेस स्‍टेशन में शेनझोउ 16 के अंतरिक्ष यात्री एक्‍सपेरिमेंट के तहत सब्जियों की खेती कर रहे हैं। 

मिशन कमांडर जिंग हैपेंग, अंतरिक्ष यात्री झू यांगझू और गुई हाइचाओ ने यह कारनामा किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में सब्जियों की खेती एक विशेष वातावरण को तैयार करके की है। वह एक न‍िश्चित एरिया में एक उपकरण पर सब्जियां उगा रहे हैं। 
Advertisement

वह उपकरण पौधों के विकास के लिए बेहतरीन माहौल तैयार करता है। तापमान से लेकर, ह्यूमिडिटी, ऑक्‍सीजन और कार्बन डाइ ऑक्‍साइड के लेवल को कंट्रोल करता है। चीन की वीडियो एजेंसी सीसीटीवी+ की रिपोर्ट में बताया गया है कि भविष्‍य में यह स्‍पेस गार्डन अंतरिक्ष यात्रियों को खाना, पानी आदि उपलब्‍ध कराएगा। साथ अंतरिक्ष के माहौल में पौधों के विकास पर वैज्ञानिकों को नई सोच विकसित करने का मौका भी देगा।  



वैज्ञानिक अपने साथ करीब 100 किस्‍म के बीच लेकर भी गए हैं। उन्‍हें ब्रह्मांड के रेडिएशन के संपर्क में लाकर पृथ्‍वी पर वापस लाने की तैयारी है। उसके बाद आगे के एक्‍सपेरिमेंट किए जाएंगे। फ‍िलहाल जो चीजें अंतरिक्ष में उगाई गई हैं, उन्‍हें अंतरिक्ष यात्री इस्‍तेमाल में नहीं ला रहे। उन्‍हें कई तरह के पैक्‍ड फूड से लैस करके स्‍पेस में भेजा गया है। 
Advertisement

हालांकि यह कोई नया प्रयोग नहीं है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में नासा और अन्‍य स्‍पेस एजेंसियां पहले ही कई पौधों को उगा चुकी हैं। साल 2022 के अंत तक चीन ने अपने स्‍पेस स्‍टेशन को तैयार कर लिया था। अब तक लगभग ऑपरेट किया जाने लगा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.