75 हजार साल पहले जीवित रही महिला का चेहरा आया सामने!

Shanidar Z के खोपड़े को दो सेंटीमीटर, या 0.7 इंच तक फ्लैट हालत में पाया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2024 20:20 IST
ख़ास बातें
  • इस चेहरे को बचे हुए कंकाल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है।
  • इस महिला का नाम Shanidar Z रखा गया।
  • Shanidar Z के खोपड़े को दो सेंटीमीटर फ्लैट हालत में पाया गया था।

पुरातत्व विशेषज्ञों की एक टीम ने 75 हजार साल पहले की एक निएंडर्थल महिला का चेहरा तैयार किया है।

Photo Credit: BBC

क्या आप सोच सकते हैं कि 75 हजार साल पहले का मानव कैसा दिखता होगा! अगर नहीं, तो वैज्ञानिकों ने यह भी कर दिखाया है। UK में पुरातत्व विशेषज्ञों की एक टीम ने 75 हजार साल पहले की एक निएंडर्थल महिला का चेहरा तैयार किया है। रोचक रूप से वैज्ञानिकों ने दर्शाने की कोशिश की है कि 75 हजार साल पहले जीवित महिला कैसी दिखती होगी। महिला का यह चेहरा एक खोपड़ी को इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह खोपड़ी 2018 में पाई गई थी लेकिन क्षतिग्रस्त हालत में थी। 

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम Shanidar Z रखा गया। क्योंकि इसकी खोपड़ी ईराक की एक गुफा कुरदिस्तान में खोजी गई थी। इस खोज से 40 से अधिक निएंडरथल महिलाओं के बारे में भी पता चला, जिन्हें एक बड़े पत्थर के निशान के नीचे सोने की स्थिति में लेटाया गया था। BBC के अनुसार, इस चेहरे को बचे हुए कंकाल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसकी हड्डियां इतनी नाजुक हो चुकी थीं जैसे भीगा हुआ कोई बिस्किट होता है। 

Photo Credit: BBC


इसलिए इस चेहरे को तैयार करना विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए उन्होंने पहले इसके टुकड़ों को थोड़ी मजबूती प्रदान की। उसके बाद इन्हें लेकर एक 3D मॉडल तैयार किया गया। आखिरी निएंडरथल के बारे में कहा जाता है कि वे 40 हजार साल पहले रहस्यमयी तरीके से मर गए थे। उनके कुछ हजार सालों के बाद ही मनुष्य का धरती पर आगमन हुआ। 

Shanidar Z के खोपड़े को दो सेंटीमीटर, या 0.7 इंच तक फ्लैट हालत में पाया गया था। यानी यह दबा हुआ था। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसके ऊपर कोई चट्टान गिरी होगी। और यह महिला के मरने के बाद जल्द ही घटित हुआ होगा। लेकिन फिर भी इस सदी में पाए गए निएंडरथल का इसे सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है। Shanidar Z के कंकाल का निचला हिस्सा 1960 में बाहर निकाला गया माना जाता है। यह खोज अमेरिका के आर्कियोलॉजिस्ट राल्फ सोलेकी ने की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.