UK की कंपनी ने बनाई ‘हैरी पॉटर’ जैसी शील्‍ड, लोगों को कर देती है गायब, देखें Video

Invisibility Shield : इसे कई साइजेज में लिया जा सकता है। सबसे सस्‍ती Invisibility Shield (Mini) £54 करीब 5700 रुपये की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 13:21 IST
ख़ास बातें
  • यूके की कंपनी ने बनाई अनोखी शील्‍ड
  • शील्‍ड के पीछे खड़ा शख्‍स हो जाता है गायब
  • हैरी पॉटर के लबादे की आती है याद!

Photo Credit: Invisibility Shield

फ‍िल्‍म ‘हैरी पॉटर' (Harry Potter) देखी है? देखी होगी तो हैरी का वो लबादा (cloak) जरूर याद होगा, जिसे ओढ़ने के बाद वह अदृश्‍य यानी गायब हो जाता है। इस फ‍िल्‍मी कल्‍पना को यूके की एक कंपनी ने साकार करने का दावा किया है। लंदन बेस्‍ड स्टार्टअप इनविजिबिलिटी शील्ड (Invisibility Shield Co.) ने एक शील्‍ड डेवलप की है, जो हैरी पॉटर की तरह ही आपको छुपा देती है। कंपनी ने इसे 'अदृश्यता मेगाशील्ड' (invisibility megashield) कहा है। खास यह है कि इन्‍हें खरीदा जा सकता है और कीमत भी फाइनल हो गई है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी इन शील्‍ड्स को £699 (73,834 रुपये) में बेच रही है। उसके यूट्यूब चैनल पर Invisibility Shield 2.0 का वीडियो भी शेयर किया गया है, जो दिखाता है कि कैसे शील्‍ड के पीछे जाने पर लोग दिखने बंद हो जाते हैं। 



मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह शील्‍ड एक इंजीनियर्ड लेंस को इस्‍तेमाल करती है, जिससे शील्‍ड के पीछे खड़ा शख्‍स दिखाई नहीं देता। कंपनी कहती है कि लेंस इस तरह से काम करते हैं कि शील्‍ड के पीछे आने वाले सब्‍जेक्‍ट की रोशनी हॉरिजॉन्‍टली फैल जाती है और शील्‍ड में ढका शख्‍स नहीं दिखाई देता।  
Advertisement

मेगाशील्ड को लेकर दावा है कि इसके पीछे एकसाथ कई लोग छुपाए जा सकते हैं। यह 6 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी है। इससे बनाने में हाई क्‍वॉलिटी पॉली कार्बोनेट का इस्‍तेमाल हुआ है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट मॉडल है, जिसे करीब 2 साल तक टेस्‍ट के बाद तैयार किया गया है। 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि यह शील्‍ड कहीं भी इस्‍तेमाल की जा सकती है। घास, रेत, आकाश जैसे बैकड्रॉप में भी यह प्रभावी है। इसका इस्‍तेमाल क्‍यों करना चाहिए, यह तो रिपोर्ट में कन्‍फर्म नहीं है। हालांकि ऐसे प्रयोग दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। खासकर बच्‍चों में कौतुहल जगाते हैं, खासतौर पर हैरी पॉटर के फैंस के बीच। megashield को कई साइजेज में लिया जा सकता है। सबसे सस्‍ती Invisibility Shield (Mini) £54 करीब 5700 रुपये की है। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.