मंगल ग्रह पर पेड़ काटने जैसे निशान, ESA ने बताई हकीकत

वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगल ग्रह अपने स्पिन एक्‍सिस में बदलाव देखता रहा है। शायद इसने बर्फ को पहले की तुलना में कम ऊंचाई पर जमा होने दिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 13:44 IST
ख़ास बातें
  • यह मंगल की सतह पर आइस-रिच क्रेटर का शानदार नजारा है
  • 13 जून 2021 को यह तस्‍वीर ली गई थी
  • TGO पर इस तस्‍वीर को लिया गया, जो मंगल पर डेटा इकट्ठा कर रहा है

मंगल की स्‍टडी करने के लिए TGO ने ExoMars मिशन के हिस्से के रूप में 2016 में इस लाल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी।

मंगल (Mars) ग्रह से आने वाली तस्‍वीरें हर बार कुछ नया दिखाती हैं और वैज्ञानिकों को अचंभे में डालती हैं। हाल में आई एक तस्‍वीर को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कोई विशाल पेड़ काटा गया हो। इस तस्‍वीर में मंगल ग्रह पर एक बड़ी कन्सेन्ट्रिक रिंग (संकेंद्रित वलय) दिखती है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने यह तस्वीर जारी की है और अपनी वेबसाइट पर इसके बारे में बताया है। हकीकत में यह मंगल की सतह पर आइस-रिच क्रेटर का शानदार नजारा है। तस्‍वीर 13 जून 2021 को ली गई थी।

इस तस्‍वीर को कलर एंड स्‍टीरियो सर्फेस इमेजिंग सिस्टम (CaSSIS) कैमरे द्वारा ExoMars Trace Gas Orbiter (TGO) पर लिया गया था। TGO, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos का जॉइंट वेंचर है। TGO मंगल की परिक्रमा करता है और इसके वातावरण के बारे में डेटा इकट्ठा करता है। हालिया इमेज में एसिडालिया प्लैनिटिया के उत्तरी मैदानों से जुड़ी है।  

ESA की ओर से जारी बयान में इस इमेज के बारे में अहम जानकारी दी गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह इमेज एक गड्ढे के अंदरूनी हिस्से में जमा पानी-बर्फ हो सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगल ग्रह अपने स्पिन एक्‍सिस में बदलाव देखता रहा है। शायद इसने बर्फ को पहले की तुलना में कम ऊंचाई पर जमा होने दिया। 

मंगल ग्रह की कन्सेन्ट्रिक रिंग में अजीबोगरीब विशेषताएं हैं। ESA का ध्‍यान भी इन पर गया है। फ्रैक्चर के अर्ध-गोलाकार (Quasi-circular) और बहुभुज (polygonal) पैटर्न ऐसी ही कुछ फ‍िजिकल विशेषताएं हैं। ये पैटर्न और फ्रैक्चर मौसमी बदलावों की वजह से हो सकते हैं। यही बर्फ को फैलने में मदद करते हैं। इन मौसमी बदलावों का संबंध मंगल के झुकाव से भी है। लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के स्पिन एक्सिस की तुलना में मंगल ग्रह अधिक बदल गया है।
Advertisement

मंगल की स्‍टडी करने के लिए TGO ने ExoMars मिशन के हिस्से के रूप में 2016 में इस लाल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी। इसने इस तरह की कई इमेजेस प्रदान की हैं। यह मंगल के वायुमंडल, भूविज्ञान, इतिहास समेत कई चीजों पर डेटा उपलब्‍ध करा रहा है। इससे पहले TGO की वजह से ही पता चला था कि मंगल ग्रह की वैलेस मेरिनेरिस Valles Marineris घाटी की सतह के नीचे पानी छुपा है। हालांकि अभी इस खोज की जांच की जा रही है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.