खास है जून का महीना, 18 साल बाद आसमान में बिना दूरबीन के देख सकते हैं यह 5 ग्रह

इस खास नजारे को देखने के लिए उत्तरी गोलार्ध में रहने वालों को पूर्व और दक्षिण की ओर देखना होगा, जबकि दक्षिणी गोलार्ध के लोगों को पूर्व और उत्तर की ओर देखना चाहिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2022 14:41 IST
ख़ास बातें
  • यह नजारा पूरे जून महीने में दिखाई देगा 3
  • 3-4 जून और 24 जून की तारीखें हैं बेहद खास
  • इस दिन यह ग्रह एक कतार में नजर आएंगे

दो या तीन ग्रहों को एक साथ कंजक्‍शन में देखना एक सामान्य घटना है। लेकिन 5 ग्रहों का कंजक्‍शन अपने आप में बेहद खास नजारा होगा।

अंतरिक्ष में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए यह महीना बेहद खास है। इस महीने लोगों को 5 ग्रह दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इन्‍हें बिना दूरबीन के सिर्फ आंखों से ही देखा जा सकेगा। ये पांच ग्रह हैं बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि। यह बेहद शानदार नजारा ईस्‍टर्न होरिजन की ओर सूर्य के उगने से ठीक पहले दिखाई देगा। इस खास नजारे को देखने के लिए उत्तरी गोलार्ध में रहने वालों को पूर्व और दक्षिण की ओर देखना होगा, जबकि दक्षिणी गोलार्ध के लोगों को पूर्व और उत्तर की ओर देखना चाहिए।

दो या तीन ग्रहों को एक साथ कंजक्‍शन में देखना एक सामान्य घटना है। लेकिन 5 ग्रहों का कंजक्‍शन अपने आप में बेहद खास नजारा होगा। आखिरी बार पांच ग्रहों को बिना दूरबीन की मदद के दिसंबर 2004 में देखा गया है। इस बार इस क्रम में बुध और शनि को एक-दूसरे के बहुत करीब देखा जा सकेगा। 

स्काई एंड टेलिस्कोप के अनुसार, यह नजारा इस पूरे महीने दिखाई देना चाहिए, लेकिन कुछ तारीखें बेहद खास हैं। 

3-4 जून : इन दो तारीखों की सुबह में बुध और शनि ग्रह के बीच का अंतर सबसे कम होगा। सिर्फ 91 डिग्री के फासले पर यह ग्रह दिखाई देंगे। अगर आप इस नजारे को देखना चाहते हैं, तो सिर्फ आधे घंटे का समय आपके पास होगा। सूर्य के पूरी तरह से जगमगाने के बाद बुध ग्रह उसकी चकाधौंध में खो जाएगा। 
Advertisement

24 जून : इस दिन तो ग्रहों का नजारा और भी खास होने वाला है। इस दिन एक घंटे का समय आपके पास होगा ग्रहों को देखने के लिए । हालांकि इस दिन बुध और शनि की दूरी 107 डिग्री तक बढ़ जाएगी। असली मजा तो शुक्र और मंगल के बीच नजर आने वाले चंद्रमा से आएगा। 
Advertisement

खगोलविदों ने कहा है कि लोगों के पास इन पांच ग्रहों को देखना का भरपूर मौका है, लेकिन अगर मौसम खराब होगा या आसमान में ज्‍यादा बादल होंगे, तो यह मजा किरकिरा हो सकता है। जो भी लोग इस नजारे को देखना चाहते हैं, उन्‍हें सुबह जल्‍दी उठना होगा। साथ ही ऐसी जगह की ओर बढ़ना होगा, जहां से आकाश को बेहतर तरीके से स्‍कैन किया जा सके।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: science, Planet, five planets, Sky, Sun, June, Rare Conjunction, celestial show

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.