286 दिन बाद सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी, स्पेस स्टेशन से 17 घंटे का तय किया सफर!

दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले साल 8 दिनों के स्पेश मिशन पर निकले थे जो कि 9 महीने लंबा खिंच गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 09:02 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ने पिछले साल 5 जून को Boeing Starliner स्पेसशिप से उड़ान भरी थी
  • स्पेस स्टेशन से पृथ्वी की सतह पर लौटने में उन्हें 17 घंटे का लंबा समय लगा
  • आखिरकार दोनों ही अंतरिक्ष यात्री आज सुबह पृथ्वी पर लौट आए हैं

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) 9 महीने बाद अपने घर लौट आए हैं। नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर पिछले साल 8 दिनों के स्पेश मिशन पर निकले थे जो कि 9 महीने लंबा खिंच गया। लेकिन आखिरकार दोनों ही अंतरिक्ष यात्री आज सुबह पृथ्वी पर लौट आए हैं। 

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) ने पिछले साल 5 जून को Boeing Starliner स्पेसशिप से उड़ान भरी थी। अब उनकी वापसी SpaceX के Dragon स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से हुई। अंतरिक्ष कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में उतरने से पहले अपना पैराशूट खोल दिया। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने नासा के निक हेग और Roscosmos के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ घर वापसी की यात्रा की जिसमें उन्होंने 17 घंटे का सफर तय किया। यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी की सतह पर लौटने में उन्हें 17 घंटे का लंबा समय लग गया। 

नासा के दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों ने भारतीय समयानुसार आज यानी बुधवार 19 मार्च की सुबह 3.30 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित लैंडिंग की। SpaceX कैप्सूल के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद मैक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतारा गया। फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर यह स्पलैशडाउन हुआ। NASA की ओर से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया गया।

जैसा कि पहले बताया गया कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते साल 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर में सवार होकर ISS के लिए रवाना हुए थे। इनका मिशन केवल 8 दिनों का ही था। मगर इसी दौरान स्पेस स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण नासा को स्टारलाइनर को खाली करना पड़ा जिसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में ही रखना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण इनकी वापसी फरवरी 2025 तक के लिए टाल दी गई थी।
Advertisement

अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके मिशन सहयोगियों को स्ट्रेचर पर लेटाया गया। ऐसा करना एक प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य होता है। इसे अंतरिक्ष यात्री को निभाना होता है क्योंकि अंतरिक्ष से लौटने के बाद यात्री तुरंत नहीं चल पाते हैं। इस समय उनके शरीर में कई बदलाव हो रहे होते हैं। इसलिए उन्हें ऐसा करना होता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.