Starship Rocket Launch : उड़ने के बाद दुनिया के सबसे भारी रॉकेट में हुआ विस्‍फोट, मुरझाया Elon Musk का चेहरा!

Starship Rocket Launch : यह दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट था, जिसे पहली बार लॉन्‍च टेस्‍ट किया गया। स्‍टारशिप अपनी कक्षा तक पहुंचने में विफल हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 20:20 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट ने पहली बार भरी उड़ान
  • उड़ान के कुछ मिनटों बाद हुआ रॉकेट में विस्‍फोट
  • स्‍पेसएक्‍स का लॉन्‍च टेस्‍ट सफल नहीं हो पाया

Starship Rocket Launch : जैसे ही लिफ्टऑफ हुआ, ऐसा लगा कि रॉकेट को उड़ान भरने में कुछ दिक्‍कत आई है। रॉकेट थरथराता हुआ नजर आया।

Photo Credit: spaceX/Video Grab

एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का स्‍टारशिप रॉकेट (Starship Rocket) अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। गुरुवार की शाम अमेरिका के साउथ टेक्सास में एक लॉन्चपैड से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही रॉकेट में विस्‍फोट हो गया। यह दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट था, जिसे पहली बार लॉन्‍च टेस्‍ट किया गया। स्‍टारशिप अपनी कक्षा तक पहुंचने में विफल हो गया। गैजेट्स 360 हिंदी की टीम इस लॉन्‍च टेस्‍ट को लाइव देख रही थी। हम आपको सिलसिलेवार तरीके से पूरी जानकारी दे रहे हैं।

भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 6.55 बजे से हमने इस लॉन्‍च को लाइव देखना शुरू कर दिया था। लिफ्टऑफ से 40 सेकंड पहले काउंटडाउन को रोक दिया गया। स्‍पेसएक्‍स के यूट्यूब चैनल पर बताया गया कि फ्लाइट डायरेक्‍टर ने लिफ्टऑफ को कुछ देर के लिए होल्‍ड किया है, ताकि प्रेशराइजेशन पूरा हो सके। 
Advertisement

इस दौरान बड़ी संख्‍या में दर्शक ल‍िफ्ट ऑफ का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कुछ देर बाद काउंटडाउन दोबारा शुरू किया गया। जैसे ही लिफ्टऑफ हुआ, ऐसा लगा कि रॉकेट को उड़ान भरने में कुछ दिक्‍कत आई है। रॉकेट थरथराता हुआ नजर आया। हालांकि फ‍िर वह तेज गति से आगे बढ़ा और लोग तालियां बजाते हुए नजर आए। स्‍पेसएक्‍स के यूट्यूब चैनल पर एंकर उत्‍साहित दिख रहे थे और फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर के अलग होने की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसे सुपर हैवी बूस्‍टर कहा जाता है। 

तभी अचानक ‘गल्‍फ ऑफ मैक्सिको' के ऊपर रॉकेट में विस्‍फोट हो गया। विस्‍फोट के विजुअल्‍स का स्‍क्रीनशॉट हम नहीं ले पाए, लेकिन एक फुटेज में एलन मस्‍क नजर आए। यह नहीं कहा जा सकता कि वो मायूस थे, लेकिन मुस्‍कुराहट उनके चेहरे पर नहीं थी। कहा जा रहा है कि एलन मस्‍क, कंट्रोल रूम से लॉन्‍च टेस्‍ट को मॉनिटर कर रहे थे। अभी-अभी एक ट्वीट के जरिए उन्‍होंने स्‍टारशिप की टीम को बधाई दी है। 
Advertisement
 
 

बधाई देना स्‍वाभाविक है, क्‍योंकि दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट को ल‍िफ्ट ऑफ तक ले जाना ही बड़ी बात है। अपने ट्वीट में मस्‍क ने लिखा है कि अगले टेस्‍ट लॉन्‍च के लिए आज बहुत कुछ सीखा है। स्‍पेसएक्‍स ने भी आज के लॉन्‍च टेस्‍ट पर जानकारी दी है। एक ट्वीट में बताया है कि फ्लाइट टेस्‍ट पर्याप्त रोमांचक नहीं था, स्टेज सेपरेशन से पहले स्टारशिप रॉकेट ने तेजी से और अनिर्धारित डिसएस्पेशन का एक्‍सपीरियंस किया। 
Advertisement

इस खबर से जुड़े अन्‍य अपडेट भी हम आपके लिए लेकर आएंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.