अंतरिक्ष में रचा इतिहास! Elon Musk की SpaceX ने दिखाया पृथ्वी का अनदेखा हिस्सा, देखें वीडियो

स्पेस से पहली बार पृथ्वी के ध्रुवों का नजारा तस्वीरों में कैद हुआ है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 18:20 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX ने 31 मार्च को चार अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा
  • यह पृथ्वी का पोलर ऑर्बिट है यानी ध्रुवीय कक्षा
  • कैप्सूल नॉर्थ और साउथ पोल पर 90 डिग्री कोण पर पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है

स्पेस से पहली बार पृथ्वी के ध्रुवों का नजारा तस्वीरों में कैद हुआ है

Photo Credit: SpaceX

मानव ने अंतरिक्ष में जाकर एक और इतिहास रच दिया है। पहली बार मनुष्य धरती के ध्रुवों के चक्कर लगाने में कामयाब हो गया है। यानी पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर परिक्रमा करने में मनुष्य ने कामयाबी हासिल कर ली है। और इसी की बदौलत पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी की उस जगह की तस्वीरें सामने आई हैं जो अब से पहले कभी नहीं देखी गई थी। स्पेस से पहली बार पृथ्वी के ध्रुवों का नजारा तस्वीरों में कैद हुआ है जिसे Elon Musk की कंपनी SpaceX ने अपने प्राइवेट मिशन Fram2 के तहत अंजाम दिया है। 

Elon Musk की कंपनी SpaceX ने 31 मार्च को चार अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में उस जगह प्रक्षेपित किया जहां आज से पहले कोई भी नहीं गया। यह पृथ्वी का पोलर ऑर्बिट है यानी ध्रुवीय कक्षा। पृथ्वी की निचली कक्षा में यह मिशन केवल 10 मिनट में ही पहुंच गया। Falcon 9 रॉकेट से अलग होने के बाद Resilience स्पेसक्राफ्ट अपनी यात्रा में आगे बढ़ गया। अब यह पृथ्वी के उत्तरी से लेकर दक्षिणी ध्रुव वाली कक्षा में चक्कर लगा रहा है। Fram2 का क्रू अब अंतरिक्ष में जाकर ऐसे बिंदु से अद्भुत तस्वीरें भेज रहा है जो अब से पहले नहीं देखी गई थीं। 

इसमें पृथ्वी के ध्रुवों के बेहद खूबसूरत नजारें देखे जा सकते हैं जहां पर हमारे ग्रह पर केवल बर्फ ही बर्फ मौजूद है। SpaceX के Dragon कैप्सूल ने एक वीडियो भी X पर शेयर किया है। यह कैप्सूल नॉर्थ और साउथ पोल पर 90 डिग्री कोण पर पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए यह सब कैमरा में कैद कर रहा है- 
 

Elon Musk ने भी इस वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह पहली बार है जब मनुष्य पृथ्वी के ध्रुवों की कक्षा में चक्कर लगा रहा है!" Fram2 मिशन का नेतृत्व Chun Wang कर रहे हैं जो एक बिजनेसमैन हैं और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक जाना माना नाम है। मिशन का नाम ओरिजनल Fram जहाज के नाम पर रखा गया है जो 1800 के दशक में पहली बार पृथ्वी के ध्रुवीय एरिया में पहुंचा था। Fram2 मिशन के 2 से 4 दिनों तक चलने की संभावना है। क्रू इस दौरान 22 प्रयोग करेगा और ध्रुवीय क्षेत्र का ऑब्जर्वेशन करेगा। मिशन के 4 अप्रैल को लौटने की बात कही गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  5. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  6. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.