सूर्य ग्रहण को फोन से रिकॉर्ड करने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकता है तगड़ा नुकसान!

आज लगने वाला ग्रहण को उत्तरी अमेरिका को छोड़कर भारत और अन्य देशों में लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण को भौतिक रूप से नहीं देख सकते हैं। हालांकि, ये लोग इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 21:36 IST
ख़ास बातें
  • आज, 8 अप्रैल को टोटल सोलर एक्लिप्स होने जा रहा है
  • एक यूट्यूबर ने फोन से रिकॉर्डिंग के समय सेंसर खराब होने को लेकर पूछा सवाल
  • NASA ने कहा कि यदि सीधा ग्रहण को रिकॉर्ड करेंगे तो हो सकता है सेंसर खराब
2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज, 8 अप्रैल को होने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जो कई मिनटों तक कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में दिन के समय अंधेरा करेगा। इस घटना के बाद, उसी क्षेत्र में अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण अगले दो दशकों तक नहीं देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की ओर सीधे नग्न आखों से देखना रेटिना और आखों को स्थाई डैमेज दे सकता है, जिससे बचने के लिए खास चश्मों का उपयोग या कुछ खास डिवाइस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि क्या ग्रहण के समय फोन से इस एक्टिविटी को कैप्चर करना फोन के कैमरा सेंसर के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है? इसी सवाल का उत्तर अब खुद NASA ने दिया है।

एक पॉपुलर यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली (MKBHD) ने एक ऐसा कॉमन, लेकिन बहुत अहम सवाल पूछा, जिसका उत्तर कई वर्षों से दुनिया भर के कई लोगों को जानना था, लेकिन इसका कोई पुख्ता जवाब अभी तक नहीं मिला था। X पर यूट्यूबर ने दिलचस्पी दिखाते हुए पूछना चाहा क्या स्मार्टफोन से ग्रहण को सीधे कैप्चर करने से उसके कैमरा सेंसर को डैमेज पहुंच सकता है? जिसका जवाब खुद NASA ने दिया। MKBHD ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं जीवन भर इस बात का निश्चित उत्तर नहीं पा सका कि सूर्य ग्रहण पर स्मार्टफोन को इंगित करने से सेंसर खराब हो जाएगा या नहीं?"
 

ऐसा हो सकता है कि उन्होंने इसका जवाब मिलने की उम्मीद कुछ एक्सपर्ट्स से की होगी, लेकिन यहां उनको जवाब और किसी से नहीं, बल्कि सीधा अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA से मिला। NASA का कहना है कि ऐसी काफी संभावना है कि कैमरा को सीधे सूर्य की ओर रखने से उसका सेंसर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जवाब जानने के लिए NASA ने अपने NASA HQ Photo डिपार्टमेंट की टीम का सहारा लिया।

एजेंसी ने अपने आधिकारिक हैंडल से रिप्लाई करते हुए लिखा, "हमने अपनी @NASAHQPhoto टीम से पूछा और उत्तर हां है, फोन सेंसर किसी भी अन्य फोटो सेंसर की तरह ही क्षतिग्रस्त हो सकता है यदि यह सीधे सूर्य की ओर इंगित किया गया हो। यह विशेष रूप से सच है यदि आप फोन पर किसी भी प्रकार के मैग्निफाइंग लेंस अटैचमेंट का उपयोग कर रहे हैं। आपको किसी अन्य कैमरे की तरह ही उचित फिल्टर का उपयोग करने की आवश्यकता होगी।" उन्होंने आगे लिखा, "सबसे अच्छा अभ्यास यह होगा कि किसी भी समय सूर्य की तस्वीर लेते समय अपने फोन के लेंस के सामने एक ग्रहण चश्मे को रखें।"
Advertisement
 

नासा के इस ट्वीट से यह काफी हद तक स्पष्ट हो जाता है कि ग्रहण के समय नग्न आखों से सूर्य को देखना आखों के लिए तो खतरनाक है ही, साथ ही यदि आप अपने स्मार्टफोन के कैमरा को उसकी तरफ सीधे पॉइन्ट करते हैं, तो आपके फोन के कैमरा सेंसर के खराब होने की भी काफी संभावना होगी। ऐसे में आंखों के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्रहण चश्मे का इस्तेमाल कैमरा सेंसर के लिए भी करें।
Advertisement

आज लगने वाला ग्रहण को उत्तरी अमेरिका को छोड़कर भारत और अन्य देशों में लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण को भौतिक रूप से नहीं देख सकते हैं। हालांकि, ये लोग इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। नासा 8 अप्रैल को शाम 5:00 बजे GMT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) पर अपनी लाइव स्ट्रीम शुरू करेगा और रात 8:00 बजे GMT (1:30 बजे IST) तक जारी रहेगा। आप यहां स्ट्रीम देख सकते हैं।


Advertisement
स्काईवॉचिंग वेबसाइट timeanddate.com 8 अप्रैल को शाम 4:30 बजे GMT (10:00 pm IST) से अपने YouTube चैनल पर पूर्ण सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीम भी करेगी। यह स्ट्रीम वास्तविक समय के अपडेट और बैकग्राउंड की जानकारी भी प्रदान करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.