Solar Eclipse 2024: धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष से कैसा दिखा पृथ्‍वी पर ग्रहण, देखें वीडियो

Surya Grahan 2024 : आईएसएस से जब यह वीडियो बनाया गया, तब वह दक्षिणपूर्वी कनाडा के ऊपर सूर्यग्रहण के पथ में था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024 12:01 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य ग्रहण का सबसे हैरान करने वाला नजारा
  • अंंतरिक्ष से बनाया गया वीडियो
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से देखा गया सूर्यग्रहण

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है।

Photo Credit: Nasa

Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल सोमवार को दुनिया ने साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण देखा। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कई इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया। भारत समेत दुनियाभर के खगोलविदों और आम लोगों ने इस घटना को ऑनलाइन लाइव देखा। ग्रहण की तस्‍वीरें सामने आई हैं। इनमें सबसे खास नजारा धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से कैद हुआ है। 

आईएसएस से लिए गए वीडियाे में पृथ्‍वी के एक हिस्‍से को काला रंग में देखा जा सकता है। यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो को अपने सोशल हैंडल पर शेयर करते हुए ISS के अकाउंट से लिखा गया है कि एक्सपीडिशन-71 का क्रू धरती का चक्‍कर लगाते हुए सोमवार की दोपहर सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया में पहुंच गया। 

आईएसएस से जब यह वीडियो बनाया गया, तब वह दक्षिणपूर्वी कनाडा के ऊपर सूर्यग्रहण के पथ में था। वीडियो में पृथ्‍वी के ऊपर जो काला पैच दिख रहा है, वह ग्रहण से प्रभावित इलाका है, जबकि नीले रंग में दिख रहे हिस्‍से में ग्रहण का असर नहीं है। यह वीडियो कुछ घंटों पहले पोस्‍ट किया गया था। अबतक लाखों लोग इसे देखकर लाइक कर चुके हैं। 
 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है। इसमें अमेरिका, रूस और उनके सहयोगी देशों के एस्‍ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोगों को पूरा करती है। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। आईएसएस का कक्षीय पथ (orbital path) हमारी पृथ्‍वी की 90 फीसदी से ज्‍यादा आबादी कवर करता है। ISS जिस भी देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्‍वीरें लेता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.