बिना शादी वालों में होता है कैंसर का ज्यादा खतरा!

शोधकर्ताओं ने कहा कि शादी स्वयं कैंसर से बचाव नहीं करती है लेकिन जीवनशैली का अंतर इसमें अहम रोल अदा करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026 19:10 IST
ख़ास बातें
  • महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा यह खतरा और ज्यादा होता है।
  • कैंसर के 40 लाख से ज्यादा केसों को स्टडी किया गया।
  • जीवनशैली का अंतर इसमें अहम रोल अदा करता है।

जिन लोगों ने कभी शादी नहीं की उनके अंदर कैंसर होने की संभावना ज्यादा- स्टडी में दावा

Photo Credit: dreamstime

सिंगल यानी गैर-शादीशुदा लोगों में कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है! जी हां, ऐसा हम नहीं, एक बड़ी स्टडी कहती है। यह स्टडी 40 लाख से ज्यादा कैंसर केसों को लेकर की गई है। स्टडी के आधार पर कहा गया है कि जिन लोगों ने कभी शादी नहीं की उनके अंदर कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है, बजाए कि शादीशुदा लोगों के। आंकड़ा काफी बड़ा है। यहां पर एक और रोचक तथ्य यह भी सामने आया है कि महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा यह खतरा और ज्यादा होता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

अमेरिका में कैंसर के 40 लाख से ज्यादा केसों को स्टडी किया गया जिसमें सामने आया कि शादीशुदा लोगों की तुलना में गैर-शादीशुदा लोगों में कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। मायामी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 12 देशों के कैंसर केसों को मिलाकर यह स्टडी की। 2015 से 2022 के बीच यह डी की गई है। रिसर्चर्स ने पाया कि 68% प्रतिशत पुरुषों में यह खतरा ज्यादा पाया गया जबकि महिलाओं में यह 85% ज्यादा था। 

Advertisement

शोधकर्ताओं ने कहा कि शादी स्वयं कैंसर से बचाव नहीं करती है लेकिन जीवनशैली का अंतर इसमें अहम रोल अदा करता है। इसी के साथ कई सामाजिक कारक भी हैं जो कैंसर होने या न होने की स्थिति पैदा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट फ्रेंक पेनेडो के अनुसार, अगर आपने शादी नहीं की है तो आपको कैंसर के जोखिम की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको इसके लिए स्क्रीनिंग करानी चाहिए, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक रहना चाहिए। इसमें धूम्रपान, नित्य तनाव, और प्रजनन इतिहास का संबंध मैरिटल स्टेटस के साथ जोड़ा गया है। यह भी संभव है कि स्वस्थ लोग स्वाभाविक रूप से शादी करने की अधिक संभावना रखते हों। शोध के उद्देश्य से साथ रहने वाले या लिव-इन में रहने वाले अविवाहित जोड़ों को एकल के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

टीम ने स्टडी के आधार पर सुझाव दिया कि यदि कोई पार्टनर नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित करता है, तो इससे रोग का शीघ्र पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसे उन कैंसरों के लिए, जिनके लिए सुस्थापित स्क्रीनिंग कार्यक्रम मौजूद हैं, यह अंतर काफी कम था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.