डायनासोर का खात्मा 1 से ज्यादा एस्टरॉयड्स ने किया था- स्टडी

एस्टरॉयड धरती से 72 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से टकराया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2024 21:05 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने गुआना तट के करीब नादिर (Nadir) क्रेटर को मापा है।
  • यह 8 किलोमीटर चौड़ा है।
  • यह क्रेटर 400 मीटर चौड़े एस्टरॉयड द्वारा बनाया गया है।

नई स्टडी कहती है कि डायनासोर के खात्मे में केवल एस्टरॉयड का हाथ नहीं था।

डायनासोर पृथ्वी पर विचरण करने वाले विशालकाय जीव कहे जाते हैं जिनके जीवाश्म के आधार पर इनके बारे में शोधकर्ताओं ने कई थ्योरी भी तैयार की हैं। कहा जाता है कि 6.6 करोड़ साल पहले डायनासोर धरती पर से विलुप्त हो गए थे, और कारण बना था अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरने वाले भारी-भरकम एस्टरॉयड। लेकिन अब एक नई स्टडी कहती है कि इसमें केवल एस्टरॉयड का हाथ नहीं था। 

Nature नामक जर्नल में एक नई स्टडी पब्लिश की गई है। इसमें गुआना तट के करीब पानी के भीतर मौजूद क्रेटर्स के डिटेल्ड स्कैन वैज्ञानिकों ने निकाले हैं। रिपोर्ट के अुसार, इनको आधार बनाकर दावा किया गया है कि उस वक्त इतना ही बड़ा एक और एस्टरॉयड धरती से टकराया था। जिसने पृथ्वी पर ऐसे हालात पैदा करने में उतनी ही बड़ी भूमिका निभाई थी और जो डायनासोर के विलुप्त होने में उतना ही बड़ा भागीदार था। 

वैज्ञानिकों ने नादिर (Nadir) क्रेटर को मापा है। यह 8 किलोमीटर चौड़ा है। दावा किया गया है कि यह क्रेटर 400 मीटर चौड़े एस्टरॉयड द्वारा बनाया गया है। यह एस्टरॉयड धरती से 72 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से टकराया था। हालांकि कहा गया है कि पहले एस्टरॉयड से यह साइज में कुछ कम था। लेकिन यह फिर भी इतना शक्तिशाली धमाका था कि इसने धरती पर एक बड़ा निशान छोड़ा था। 

शोधकर्ताओं ने 3D सिस्मिक इमेजिंग का इस्तेमाल किया है। सी-फ्लोर (sea floor) से यह क्रेटर 300 मीटर नीचे है। यानी इसके निशान रेत की परत के नीचे दबे हैं। इसकी भूवैज्ञानिक विशेषताएं सिस्मिक इमेजिंग के द्वारा ही पता लगाई गई हैं। स्टडी से जुड़े डॉ निकॉल्सन कहते हैं कि दुनियाभर में ऐसे 20 के लगभग मरीन क्रेटर मौजूद हैं। लेकिन यह पहला है जिसकी इतनी डिटेल स्टडी की गई है। 
Advertisement

स्टडी से निष्कर्ष निकलता है कि इसके प्रभाव से तीव्र झटके आए जिससे समुद्र तल के नीचे मौजूद तलछट लिक्विड में बदल गई। इससे भूस्खलन हुए जिससे क्रेटर के किनारे से परे हजारों वर्ग मील तक नुकसान हुआ जिसके निशान अभी भी मौजूद हैं। साथ ही इस टक्कर से एक विशाल सुनामी उठी जिसकी ऊंचाई लगभग 800 मीटर से अधिक रही होगी और यह अटलांटिक महासागर तक पहुंच गई होगी। हालांकि इस एस्टरॉयड की टाइमिंग के बारे में शोधकर्ता अभी पुख्ता तौर पर नहीं कह पाए हैं। यह 6.5 से 6.7 करोड़ साल पहले गिरा बताया गया है। लेकिन इतना तो तय है कि डायनासोर के खात्मे में एक से ज्यादा एस्टरॉयड शामिल थे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nadir crater, Nadir crater study, dinosaur extinction

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.