Mbps, Gbps के बाद आ गया Tbps… आपके घर लगे ब्रॉडबैंड इंटरनेट से 16 लाख गुना फास्‍ट! जानें

What is Tbps : यह कारनामा करके दिखाया है यूके की एस्टन यूनिवर्सिटी के साइंटिस्‍टों ने।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 12:54 IST
ख़ास बातें
  • यूके के वैज्ञानिकों ने बनाया रिकॉर्ड
  • 402 Tbps की फाइबर इंटरनेट स्‍पीड पाई
  • घरेलू ब्रॉडबैंड से 16 लाख गुना तेज
What is Tbps : आपके-हमारे घरों में लगे ब्रॉडबैंड की स्‍पीड अभी Mbps (मेगाबाइट्स प्रति सेकंड) और Gbps (गीगाबाइट्स प्रति सेकंड) में आती है। 50-100 एमबीपीएस का प्‍लान लेकर हम खुश हो जाते हैं कि अब तेज डाउनलोड और अपलोड स्‍पीड मिलेगी। लेकिन रिसर्चर्स ने इससे लाखों गुना ज्‍यादा फास्‍ट डेटा ट्रांसफर स्‍पीड हास‍िल की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने 402 टेराबिट्स प्रति सेकंड (टीबीपीएस) की फाइबर-ऑप्टिक डेटा ट्रांसफर स्‍पीड हासिल की है। यह किसी भी नॉर्मल घरेलू ब्रॉडबैंड पर मिलने वाली इंटरनेट स्‍पीड से 16 लाख गुना तेज है।

यह कारनामा करके दिखाया है यूके की एस्टन यूनिवर्सिटी के साइंटिस्‍टों ने। खास बात है कि उन्‍होंने मार्केट में मिलने वाली फाइबर-ऑप्टिक केबल में इस्तेमाल होने वाले सभी वेवलेंथ्‍स बैंड का यूज करके यह स्‍पीड पाई। 
Advertisement

वैज्ञानिकों की इसी टीम ने मार्च में भी रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्‍होंने 4 से 6 वेवलेंथ्‍स बैंड का यूज करके 301 Tbps की स्‍पीड पाई थी। अब जो डेटा ट्रांसफर स्‍पीड मिली है, वह पहले से 25 गुना तेज है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्‍यादातर फाइबर-ऑप्टिक ब्रॉडबैंड कनेक्शन में सिर्फ एक या दो वेवलेंथ्‍स बैंड का इस्‍तेमाल होता है। उन्‍होंने 6 वेवलेंथ्‍स बैंड का इस्‍तेमाल किया। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट अनुसार, रिसर्च टीम का हिस्‍सा रहे ‘इयान फिलिप्स' का कहना है कि यह खोज सिंगल फाइबर की कैप‍िसिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है, जिससे दुनिया में हाई-परफॉर्मेंस सिस्‍टम को लाया जा सकेगा। अगर इस तकनीक को अपनाया गया तो ऑप्टिकल केबल कम्‍युनिकेशन का डेवलपमेंट तेज हो जाएगा और फ्यूचर में डेटा सर्विसेज की डिमांड बढ़ेगी। 
Advertisement

रिसर्चर्स ने जो एक्‍सपेरिमेंट किया, उसे जापान के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्‍फर्मेशन एंड कम्‍युनिकेशंस टेक्‍नॉलजी (NICT) ने पब्लिश किया है। यह आभास कराता है कि भविष्‍य में हमें मिलने वाली इंटरनेट स्‍पीड कितनी फास्‍ट हो सकती है। भारत की बात करें तो मौजूदा वक्‍त में घरेलू ब्रॉडबैंड में 1Gbps फाइबर स्‍पीड ऑफर की जा रही है। हालांकि लोग इससे भी कम स्‍पीड जैसे- 100एमबीपीएस और 50एमबीपीएस वाले प्‍लान लेकर काम चला लेते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.