अंतरिक्ष से भी होगा नए साल का स्‍वागत! 2-3 जनवरी की रात दिखेगा खास नजारा, जानें

Quadrantids meteor shower : लोग आसमान में हर घंटे करीब 80 उल्‍काओं की ‘बारिश’ होते हुए देख सकेंगे। अगर यह अपने पीक पर हुआ, तो करीब 200 उल्‍काओं की ‘बारिश’ प्रति घंटे देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 20:53 IST
ख़ास बातें
  • आसमान में दिखेगा क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात
  • उत्तरी गोलार्ध में दिखाई देगा बेहतरीन नजारा
  • बाकी शॉवर से ज्‍यादा लंबा और चमकदार है यह उल्‍कापात

Quadrantids meteor shower : क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक एक्टिव है, लेकिन 2 और 3 जनवरी को यह अपने पीक पर होगा।

जब पूरी दुनिया नए साल का स्‍वागत करने के लिए तैयार है, तो फ‍िर अंतरिक्ष पीछे क्‍यों रहे! आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों को साल 2023 का पहला उल्कापात (meteor shower) 2 और 3 जनवरी को देखने को मिलेगा। इसका नाम क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात (Quadrantids meteor shower) है। इस दौरान लोग आसमान में हर घंटे करीब 80 उल्‍काओं की ‘बारिश' होते हुए देख सकेंगे। अगर यह अपने पीक पर हुआ, तो करीब 200 उल्‍काओं की ‘बारिश' प्रति घंटे देखने को मिल सकती है।  

रिपोर्टों के अनुसार, क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक एक्टिव है, लेकिन 2 और 3 जनवरी को यह अपने पीक पर होगा। यह उल्‍कापात इसलिए अलग है, क्‍योंकि यह बाकी शॉवर से ज्‍यादा लंबा और चमकदार होता है, जिसमें उल्‍काओं के बड़े टुकड़े पृथ्‍वी के वायुमंडल में पहुंचते हैं।  

क्वाड्रंटिड्स उल्‍कापात में ‘2003 EH1' नाम के एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) का मलबे शामिल है। इस एस्‍टरॉयड को साल 2003 में खोजा गया था। एक स्‍टडी के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड करीब 3.2 किलोमीटर किलोमीटर तक फैला हुआ है, जिसके अवशेष क्वाड्रंटिड्स उल्‍कापात में मौजूद हो सकते हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड हर 5.52 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है। पृथ्‍वी इसके मलबे से एक लंबवत कोण (perpendicular angle) पर गुजरती है। इसका मतलब है कि उल्‍काओं की बौछार सीमित समय के लिए होगी। नासा के अनुसार, इस उल्‍कापात का सबसे बेहतरीन नजारा उत्तरी गोलार्ध में दिखाई देगा। हालांकि उल्काएं पूरे आकाश में नजर आएंगी। 
Advertisement

आसमान में होने वाली इस घटना को देखने के लिए नासा ने कुछ टिप्‍स भी दी हैं। शहर की रोशनी और प्रदूषण से दूर जाएं। ऐसी जगह जाएं, जहां रात को आसमान साफ दिखे और आसपास घना अंधेरा हो। नजारे को देखने को लिए धैर्य रखने की जरूरत है। कम से कम 30 मिनट तक देखें। क्‍योंकि आपको देर हो सकती है, इसलिए कुर्सी पर बैठकर इंतजार करें। इससे आप थकेंगे नहीं। रात को तापमान कम रहता है, इसलिए गर्म कपड़े पहन लें। ठंड से बचने के लिए आग ना जलाएं, इससे रोशनी बढ़ेगी और आप जो नजारा देखना चाहते हैं, वह फीका पड़ सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.