चावल से भी छोटी, रफ्तार बिजली जैसी! चीन की नई मेमोरी ड्राइव ने उड़ा दिए टेक वर्ल्ड के होश

Fudan University के मुताबिक, PoX मेमोरी फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज में है, लेकिन इसकी स्पीड मौजूदा फ्लैश स्टोरेज से लगभग 100,000 गुना ज्यादा तेज है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 19:26 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp beta version 2.25.12.24 में एक नया फीचर जोड़ा गया है
  • HD इमेज का एक स्टैंडर्ड वर्जन भी तैयार करेगा WhatsApp
  • यूजर तय करेगा कि किस क्वालिटी में डाउनलोड हो मीडिया फाइल्स

Photo Credit: Gao Erqiang/chinadaily [via Fudan University]

डेटा स्टोरेज टेक्नोलॉजी में एक नया मोड़ सामने आया है। Fudan University के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी फ्लैश मेमोरी डिवाइस डेवलप की है, जिसे दुनिया की सबसे तेज मेमोरी बताया जा रहा है। इस डिवाइस को ‘PoX' नाम दिया गया है और इसकी साइज चावल के दाने से भी छोटी है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड  है। कंपनी का दावा है कि यह मेमोरी 400 पिकोसेकंड (1 सेकंड का 1 ट्रिलियनवां हिस्सा) में डेटा को मिटा और लिख सकती है।

Fudan University के मुताबिक, PoX मेमोरी फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज में है, लेकिन इसकी स्पीड मौजूदा फ्लैश स्टोरेज से लगभग 100,000 गुना ज्यादा तेज है। इसकी डेटा राइटिंग और इरेजिंग स्पीड को देखकर टेक इंडस्ट्री में इसे क्वांटम-क्लास परफॉर्मेंस कहा जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी स्टोरेज क्षमता कुछ ही किलोबाइट्स है, लेकिन इसका मकसद हाई-स्पीड कंप्यूटिंग और एआई एप्लिकेशन के लिए रास्ता खोलना है।

इस मेमोरी डिवाइस को दो-आयामी डिरैक ग्राफीन-चैनल फ्लैश मेमोरी तकनीक का उपयोग करके विकसित किया गया है, जो वोलाटाइल और नॉन-वोलाटाइल मेमोरी के बीच की खाई को पाटती है। यह तकनीक विशेष रूप से GPU चिप्स के उच्च गति कंप्यूटेशन की मांगों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है ।

PoX का इस्तेमाल सुपरकंप्यूटिंग, हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एयरोस्पेस डिवाइसेज़ जैसी फील्ड्स में हो सकता है, जहां तेजी से डेटा प्रोसेसिंग और ट्रांसफर की जरूरत होती है।
Advertisement

इस मेमोरी टेक्नोलॉजी की खास बात यह है कि यह तीन अलग-अलग स्टेट्स में काम करती है, राइट, रीड और इरेज। इसे डेवलप करने के लिए कंपनी ने नैनो-लेवल इलेक्ट्रॉनिक्स और अति-संवेदी कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे इसके हर ऑपरेशन की गति पिकोसेकंड लेवल तक जा पहुंची है।
Advertisement

भले ही यह अभी बड़े पैमाने पर कमर्शियल इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे इसकी क्षमता बढ़ेगी, यह तकनीक भविष्य में SSD, RAM और AI मेमोरी प्रोसेसिंग यूनिट्स को रिप्लेस कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Fastest Memory Drive, Poxiao
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.