Perseid meteor shower 2023 : 13 और 14 अगस्‍त की रात टूटेंगे तारे, 1 घंटे में दिखेंगी 100 उल्‍काएं! जानें पूरी डिटेल

Perseid meteor shower 2023 : इस घटना को ऑनलाइन लाइव भी देखा जा सकेगा, जिसकी डिटेल हम आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 13:44 IST
ख़ास बातें
  • यह साल की सबसे चमकदार उल्‍का बौछार होंगी
  • भारत समेत पूरी दुनिया में दिखेगा शानदार नजारा
  • 13 और 14 अगस्‍त की रात दिखाई देगा नजारा

पर्सीड नाम पर्सियस तारामंडल (Perseus constellation) के नाम पर रखा गया है।

Photo Credit: Nasa

आसमान में एक बार फ‍िर उल्‍काओं की बौछार होने वाली है। टाइमएंडडेट के अनुसार, आगामी 13 और 14 अगस्‍त की रात में पर्सीड उल्‍का बौछारें (Perseid meteor shower) देखने को मिल सकती हैं। ये अपने पीक पर हों, तो एक अंधेरी जगह से एक घंटे में 60 से 100 उल्काएं देखी जा सकती हैं। यह इस साल दिखाई देने वाली सबसे चमकदार उल्‍का बौछारों में से एक होंगी। भारत समेत दुनियाभर के देशों में इन्‍हें देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में यह मॉनसून सीजन है। अगर आसमान में बादल छाए रहे और रात में लाइटों से रोशनी ज्‍यादा हुई, तो आप उल्‍का बौछारें देखने से वंचित हो सकते हैं। निराश होने की जरूरत नहीं है। इस घटना को ऑनलाइन लाइव भी देखा जा सकेगा, जिसकी डिटेल हम आपको बता रहे हैं।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, पर्सीड नाम पर्सियस तारामंडल (Perseus constellation) के नाम पर रखा गया है। उल्‍का बौछारें तब देखने को मिलती हैं, जब हमारी पृथ्‍वी किसी धूमकेतु या अन्य खगोलीय पिंडों द्वारा छोड़े गए स्‍पेस मलबे से गुजरती है। पर्सीड उल्‍का बौछारों की वजह स्विफ्ट-टटल धूमकेतु का मलबा है। इस धूमकेतु को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 133 साल लग जाते हैं। 
 

ऐसे देखें पर्सीड उल्‍का बौछार 

उल्‍का बौछार देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर ऐसी जगह जाएं जहां आपको गहराती हुई रात दिखे। मसलन, कोई ग्रामीण इलाका। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सुनिश्चित करें कि आप सेफ हैं। अपने साथ एक कंबल या आरामदायक कुर्सी ले जाएं, क्‍योंकि उल्‍का बौछारों को देखने के लिए आपको घंटों इंतजार करना पड़ा सकता है। लोकेशन सेट होने के बाद जमीन पर लेट जाएं और आकाश को देखें। लोकेशन जानने के लिए ऐप्‍स की मदद ली जा सकती है। 
 

ऑनलाइन लाइव ऐसे देखें पर्सीड उल्‍का बौछार 

अगर आपके इलाके का मौसम पर्सीड उल्‍का बौछार देखने नहीं दे रहा, तो आप इसे ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट की वेबसाइट और यूट्यूब प्‍लेटफॉर्म पर इस आयोजन को लाइव दिखाया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.