OpenAI Sora Model: OpenAI ने लॉन्च किया Sora, टेक्स्ट से चुटकी में बना देता है वीडियो! इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़

OpenAI का सोरा इंटरनेट पर छाया हुआ है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • यह एक ऐसा एआई मॉडल है जो आपको चुटकियों में एक वीडियो तैयार करके देगा।
  • OpenAI का Sora टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से HD वीडियो तैयार कर सकता है।
  • हालांकि इसका एक्सेस अभी सबके लिए नहीं है।

OpenAI का सोरा इंटरनेट पर छाया हुआ है।

OpenAI Sora: OpenAI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बार फिर हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना नया AI मॉडल सोरा (Sora AI) पेश किया है। यह एक ऐसा एआई मॉडल है जो आपको चुटकियों में एक वीडियो तैयार करके देगा। आपको सिर्फ इतना करना है कि जिस भी तरह का वीडियो आप बनवाना चाहते हैं, उसे टेक्स्ट के रूप में लिख दें। उसके बाद यह लिखे गए टेक्स्ट के अनुसार ही आपको चुटकी में उसका वीडिया बनाकर दे देगा। 

OpenAI का सोरा इंटरनेट पर छाया हुआ है। ChatGPT, Dall-E जैसे एआई मॉडल लॉन्च करने के बाद कंपनी का यह अगला एआई मॉडल है जिसने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ सी ला दी है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने सोरा के बारे में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट भी शेयर किया है। कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताया भी है कि यह कैसे काम करता है। 
 

Sam Altman ने पोस्ट में लिखा, 'यह वीडियो जेनरेटिव मॉडल सोरा है, जिसकी शुरुआत हम रेड टीम के साथ कर रहे हैं। हम चुनिंदा क्रिएटर्स को इसका ऐक्सेस दे रहे हैं।' सोरा को लेकर यूजर्स भी काफी उत्साहित दिखे। कई यूजर्स ने अपने अपने तरीके से सोरा से वीडियो बनाने को कहा और फिर जो रिजल्ट आया, वो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। 
 

OpenAI का Sora टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से HD वीडियो तैयार कर सकता है। कमांड के आधार पर यह तय करता है कि जो चीजें इसे बताई गई हैं वो फिजिकल वर्ल्ड में किस रूप में मौजूद हैं। हालांकि इसका एक्सेस अभी सबके लिए नहीं है। कंपनी ने इसे रिसर्च फील्ड में काम करने वाले कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया है, जो देखेंगे कि इसका सही, या गलत इस्तेमाल किए जाने की कितनी संभावना है। सोरा के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर इसके मीम्स खूब छाए हुए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI sora, Sora, Sora AI, Sora memes, OpenAI, OpenAI new video model

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.