320 साल पहले फटे तारे से निकला लाखों गैलन दूध के बराबर कैल्शियम! नासा ने ये दिखाई अद्भुत तस्वीर

Cassiopeia A को पहले देख पाना संभव नहीं था। लेकिन अब अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के पास ऐसे पावरफुल टेलीस्कोप मौजूद हैं जो इस तरह की घटनाओं के अवशेषों को देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 19:11 IST
ख़ास बातें
  • Cassiopeia A को पहले देख पाना संभव नहीं था।
  • इमेज को NASA के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में तैयार किया गया है।
  • नासा ने इसे Cassiopeia A नाम दिया है।

नासा ने कहा है कि यह एक एक्स रे इमेज है जिसमें फटते हुए तारे के अंदर मौजूद कैल्शियम को साफ साफ देखा जा सकता है।

Photo Credit: NASA

कैल्शियम हमारे शरीर में मौजूद महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि कैल्शियम सिर्फ दूध या पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों में ही मौजूद है, तो नासा का ये खुलासा आपको चौंका सकता है। नासा ने एक फटते हुए तारे की इमेज को शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि इसमें लाखों गैलन दूध के बराबर कैल्शियम है। यानि कि फटते हुए तारों में भी कैल्शियम भारी मात्रा में मौजूद होता है। ये नई रिपोर्ट और क्या जानकारी देती है, आइए जानते हैं। 

NASA ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक तारे में विस्फोट होता हुआ दिखाया गया है। इसके बारे में नासा ने कहा है कि यह एक एक्स रे इमेज है जिसमें फटते हुए तारे के अंदर मौजूद कैल्शियम को साफ साफ देखा जा सकता है। दरअसल नासा ने इसे Cassiopeia A नाम दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार यह 320 साल पहले फटे तारे के अवशेष हैं जो हम देख पा रहे हैं। इस इमेज को NASA के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में तैयार किया गया है। 

फटे हुए तारे के इन अवशेषों को सुपनोवा कहा जाता है। इनमें कैल्शियम भारी मात्रा में मौजूद होता है। यहां तक कि कहा जाता है कि बह्मांड में जितना भी कैल्शियम मौजूद है, उसका लगभग आधा कैल्शियम सुपरनोवा से आया है। इस बारे में 2020 में डेली साइंस ने स्टडी पब्लिश की थी जिसमें कहा गया था कि जब कोई तारा फटता है तो उसके आसपास बिखरी सामग्री से टकराने से इसमें से एक्स रे निकलती हैं। जिसके कारण बहुत ज्यादा हीट निकलती है और दबाव बनता है। इसी के चलते इसमें कुछ कैमिकल रिएक्शन होते हैं जिससे कैल्शियम बनता है। 

Cassiopeia A को पहले देख पाना संभव नहीं था। लेकिन अब अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के पास ऐसे पावरफुल टेलीस्कोप मौजूद हैं जो इस तरह की घटनाओं के अवशेषों को देख सकते हैं। Cassiopeia A भी उन्हीं में से एक है। स्टडी कहती है कि हर तारा अपने जीवन के अंतिम समय में जब जल रहा होता है तो वह हीलियम के साथ कैल्शियम भी छोड़ता है। इनमें से कुछ कैल्शियम सुपरनोवा होते हैं जो कुछ सेकंड के समय में लाखों गैलन दूध के बराबर कैल्शियम छोड़ देते हैं। इसके अलावा तारों में हुए विस्फोट से गोल्ड और प्लेटिनम जैसी धातुएं भी निकलती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cassiopeia A, NASA, supernova

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.