मंगल पर एलियंस कर रहे थे पार्टी? NASA के Perseverance रोवर को मिली पास्ता जैसी चीज

NASA के Perseverance रोवर को मंगल पर तारों के उलझे गुच्छे जैसी कोई चीज मिली है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जुलाई 2022 19:17 IST
ख़ास बातें
  • फोटो रोवर के फ्रंट फेसिंग कैमरा से ली गई है
  • रोवर को मंगल पर तारों के उलझे गुच्छे जैसी कोई चीज मिली है
  • ये लच्छे जैसी दिखने वाली चीज अभी तक अच्छी तरह से पहचानी नहीं जा सकी है

पर्सेवरेंस रोवर को मंगल पर पास्ता जैसी कोई चीज मिली है

Photo Credit: metro.co.uk

NASA समेत दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक मंगल पर जीवन होने या पृथ्वी की तरह किसी जीवित प्रजाति की खोज के लिए लगातार लगे हुए हैं। अब तक NASA के Perseverance रोवर को मंगल पर कई अजब तरह की जगह, निर्माण और चीजें मिल चुकी हैं। अब पर्सेवरेंस रोवर को मंगल पर पास्ता जैसी कोई चीज मिली है, जिसकी फोटो रोवर ने धरती पर भेजी है। हालांकि, अभी तक मंगल पर किसी तरह के रेस्तरां आदि के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन मंगल पर यह पास्ता जैसी चीज का मिलना अपने आप में चौंकाने वाला है। 

NASA के Perseverance रोवर को मंगल पर तारों के उलझे गुच्छे जैसी कोई चीज मिली है। क्या वाकई में ही मंगल पर एलियंस हैं? क्या वह भी हमारी तरह ही खाने की चीजें बनाते हैं? अब इस बात को लेकर फिर से अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। रोवर को मिली ये लच्छे जैसी दिखने वाली चीज अभी तक अच्छी तरह से पहचानी नहीं जा सकी है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी काफी वायरल हो रही है। NASA के Perseverance रोवर को मंगल पर मिली तारों के उलझे गुच्छे जैसी ये चीज देखने में स्पेघेटी (पास्ता जैसी एक इटालियन डिश) लगती है। 

फोटो रोवर के फ्रंट फेसिंग कैमरा से ली गई है। ये कैमरा रोवर के मुंह के पास आने वाले खतरे बचने के लिए लगाए गए हैं। जब रोवर अपने रोबोटिक हाथों को बाहर निकालता है तो ये कैमरा आसपास की जगह की निगरानी रखते हैं कि पास में कोई खतरा तो नहीं है। ध्यान से देखने पर ऐसा भी लगता है कि यह मिशन के दौरान गिरा कोई कचरा भी हो सकता है। इसके पहले रोवर को मंगल पर चट्टान पर एक थर्मल ब्लैंकेट का छोटा टुकड़ा भी मिला था। 

फरवरी 2021 में जब रोवर मंगल पर पहुंचा था तो यह अपने आप में काफी उत्साहित करने वाली घटना था। उसके बाद से यह रोवर लगातार मंगल पर भ्रमण कर रहा है और वहां से नमूने इकट्ठे कर रहा है ताकि उनको धरती पर लाकर पता लगाया जा सके कि मंगल पर जीवन था या नहीं, या कभी हो सकता है या नहीं। फिलहाल मंगल पर मिली इस अजीब सी चीज को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन इसकी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
  2. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  2. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  3. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  6. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  7. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  9. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.