Radiation Fog क्‍या है? Pakistan से दिल्‍ली और बंगाल तक यह कैसा कोहरा, Nasa की सैटेलाइट इमेज से समझ‍िए!

Radiation Fog : इस तरह के कोहरे के कारण यातायात व्‍यवस्‍था पर सबसे ज्‍यादा असर होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 19:29 IST
ख़ास बातें
  • रेडिएशन फॉग की सैटेलाइट इमेज आई सामने
  • उत्तर भारत के तमाम इलाके घने कोहरे की चपेट में
  • नासा ने बताया रेडिएशन फॉग का मतलब

तस्‍वीर में पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक घना कोहरा छाया हुआ है।

Photo Credit: Nasa

Radiation Fog : गंगा के मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से जबरदस्‍त ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का आलम यह है कि अधिकतम तापमान भी 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया है। पाकिस्‍तान से दिल्‍ली और बंगाल तक तमाम शहर और गांव कोहरे की चपेट में हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की लेटेस्‍ट सैटेलाइट इमेज में कोहरे की व्‍यापकता को दिखाया गया है। नासा के टेरा सैटेलाइट (Terra satellite) ने यह तस्‍वीर ली है। इसे रेडिएशन फॉग के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। आइए जानते हैं, क्‍या होता है रेडिएशन फॉग? 
 

What is Radiation Fog  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस प्रकार का कोहरा रात में बनता है जब जमीन पर तापमान ठंडा होता है, हवा की स्‍पीड कम होती है और उसमें पर्याप्त नमी होती है। यह कोहरा गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर घाटियों तक को अपनी चपेट में लेता है। 
Advertisement

इस तरह के कोहरे के कारण यातायात व्‍यवस्‍था पर सबसे ज्‍यादा असर होता है। हाल के दिनों में कोहरे के कारण विमान सेवाओं से लेकर रेल यातायात और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोहरे में दुघर्टना होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। 
 

एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में भारत में कोहरे के कारण 14 हजार से ज्‍यादा मौतें रोड एक्‍सीडेंट में हुई जबकि 15 हजार से ज्‍यादा लोग घायल हुए। बारिश नहीं होने के कारण इस साल उत्तर भारत में लोग सूखी ठंड का सामना कर रहे हैं। 

नासा के टेरा सैटेलाइट पर लगे MODIS (मॉडरेट रेजोल्यूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडियोमीटर) ने 15 जनवरी 2024 की सुबह यह इमेज ली। इसमें पाकिस्तान के इस्लामाबाद से लेकर बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक घना कोहरा छाया हुआ था। 
Advertisement

कुछ जगह कोहरे की चादर हल्‍की नजर आती है जो इस बात का संकेत है कि ये दिल्‍ली, आगरा, मेरठ और रोहतक के इलाके हैं। नासा ने इन्‍हें हीट आइलैंड कहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.