सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें

4 अप्रैल की इस घटना को नासा ने एक विशेष उपकरण की मदद से कैद किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 17:35 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने हाल ही में एक अद्भुत घटना को कैमरे में कैद कर लिया
  • धूमकेतु सूरज के पास जाते-जाते उसकी आग से जलकर धुंआ हो गया
  • यह सूरज की तपिश को सहन नहीं कर सका और नष्ट हो गया

एक धूमकेतु हाल ही में सूरज की तरफ जाता हुआ इसकी आग में जलकर खाक हो गया।

Photo Credit: NASA

नासा ने हाल ही में एक अद्भुत घटना को कैमरे में कैद कर लिया जब एक धूमकेतु सूरज के पास जाते-जाते उसकी आग से जलकर धुंआ हो गया! नासा ने इस धूमकेतु की फोटो शेयर की है जब यह सूरज की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है। करीब पहुंचने पर यह सूरज की तपिश को सहन नहीं कर सका और नष्ट हो गया। वैज्ञानिकों ने इसकी यात्रा को बहुत करीब से देखा और पता लगाया कैसे कोई वस्तु जो सूरज के करीब आती है, इसकी आग में जलकर खाक हो जाती है। 

एक धूमकेतु हाल ही में सूरज की तरफ जाता हुआ इसकी आग में जलकर खाक हो गया। इसका नाम C/2026 A1 (MAPS) था जो सूरज के पास से गुजर रहा था। धरती से चांद जितनी दूर है, यह उससे दोगुनी दूरी से सूरज के पास से गुजर रहा था। वैज्ञानिकों ने इसकी यात्रा को करीब से ऑब्जर्व किया कि कैसे इसने सूरज की अथाह गर्मी का सामना किया। 

4 अप्रैल की इस घटना को नासा ने एक विशेष उपकरण की मदद से कैद किया। नासा ने सोलर एवं हीलियोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी (SOHO) में कोरोनाग्राफ की मदद से इसे कैप्चर किया। यह नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी का एक संयुक्त मिशन है। यह उपकरण सूर्य से आने वाली सीधी रोशनी को रोकता है और कॉमेट जैसे खगोलीय पिंडों को ऑब्जर्व करता है। 

नासा ने इसकी फोटो शेयर की है और दिखाया है कि कैसे कॉमेट सूरज की ओर बढ़ रहा है। फिर यह सूरज के पास जाते जाते एक धूल के गुबार में बदल जाता है। इससे पता चलता है कि कॉमेट नष्ट हो गया। अमेरिकी नौसेना अनुसंधान प्रयोगशाला के कार्ल बैटम्स ने कहा कि धूमकेतु पूरी तरह से नष्ट हो गया था और संभवतः सूर्य के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंचने से कई घंटे पहले ही विघटित हो गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Comet, NASA Captures Comet, SOHO

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.