धरती से 400Km ऊपर अंतरिक्ष में घूम कर रहे थे साइंटिस्‍ट, खो गया टूल बैग… अब ISS के आगे तैर रहा, देखें

Tool bag Dropped in Space : जिन लोगों की दिलचस्‍पी स्‍पेस में है, उनके पास अब मौका है टूल बैग को देखने का। यह स्‍पेस स्‍टेशन से कुछ दूरी पर तैर रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 10:48 IST
ख़ास बातें
  • एक स्‍पेसवॉक के दौरान आईएसएस पर हो गई घटना
  • नासा के अंतरिक्ष यात्रियों से छूट गया टूल बैग
  • यह टूल बैग अब स्‍पेस में ही आईएसएस के आगे तैर रहा

नग्‍न आंखों से इसे देखा नहीं जा सकता, लेकिन एक अच्‍छे टेलीस्‍कोप की मदद से पृथ्‍वी से टूल बैग को स्‍पॉट किया जा सकता है।

धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष यात्रियों का दूसरा घर जिसे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) कहा जाता है, चर्चाओं में बना रहता है। समय-समय पर अंतरिक्ष यात्रियों की टीम स्‍पेस स्‍टेशन के बाहर निकलती है और इसके मेंटनेंस के काम को पूरा करती है। यह एक स्‍पेसवॉक होती है, जो कई घंटों में पूरी होती है। आखिरी स्‍पेसवॉक जो 2 नवंबर को की गई थी, उस दौरान एक घटना हो गई और अब सामने आई है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली और लोरल ओ'हारा ने 2 नवंबर 2023 को हुई स्‍पेसवॉक के दौरान अपना टूल बैग खो दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों की दिलचस्‍पी स्‍पेस में है, उनके पास अब मौका है टूल बैग को देखने का। यह टूल बैग, स्‍पेस स्‍टेशन से कुछ दूरी पर तैर रहा है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, फ‍िलहाल यह टूल बैग, स्‍पेस स्‍टेशन के ठीक आगे है। नग्‍न आंखों से इसे देखा नहीं जा सकता, लेकिन एक अच्‍छे टेलीस्‍कोप की मदद से पृथ्‍वी से टूल बैग को स्‍पॉट किया जा सकता है। अनुमान है कि टूल बैग, स्‍पेस स्‍टेशन से 2 से 4 मिनट आगे तैर रहा है। इसे देखने के लिए लोगों को पहले स्‍पेस स्‍टेशन को ट्रैक करना होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, जब टूल बैग पृथ्‍वी से 113 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा, तब यह विघटित (disintegrate) हो सकता है। स्‍पेसवॉक के दौरान रिजर्व रखी गईं अंतरिक्ष यात्री मेगन क्रिश्चियन ने अपने एक्स अकाउंट पर टूल बैग के छूटने का फुटेज शेयर करते हुए लिखा, इसे आखिरी बार माउंट फुजी के ऊपर देखा गया था। 
Advertisement

हवा में तैर रहा टूल बैग अब स्‍पेस मलबे में शामिल हो गया है। गौरतबल है कि अंतरिक्ष में बड़ी संख्‍या में स्‍पेस मलबा मौजूद है। यह खत्‍म हो चुके सैटेलाइट्स का हिस्‍सा है। खास यह है कि साल 2008 में भी ऐसी एक घटना हुई थी। तब भी नासा के एस्‍ट्रोनॉट से एक जरूरी उपकरण स्‍पेस में छूट गया था।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.