NASA के चांद मिशन पर स्पीड ब्रेकर! लॉन्च पैड से हट सकता है Artemis II, जानें कारण

NASA Artemis II मिशन के SLS रॉकेट में हीलियम फ्लो समस्या के बाद रॉकेट को Vehicle Assembly Building वापस ले जाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 13:57 IST
ख़ास बातें
  • SLS अपर स्टेज में हीलियम फ्लो बाधित
  • मार्च लॉन्च विंडो पर खतरा
  • अप्रैल लॉन्च बचाने की कोशिश में NASA

NASA Artemis II के मार्च लॉन्च विंडो पर खतरा मंडराया

Photo Credit: NASA

NASA ने Artemis II मिशन को लेकर एक और अहम अपडेट शेयर किया है। एजेंसी Space Launch System यानी Space Launch System रॉकेट और Orion स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च पैड से वापस Vehicle Assembly Building (VAB) ले जाने की तैयारी कर रही है। यह फैसला 21 फरवरी की रात SLS के इंटरिम क्रायोजेनिक प्रोपल्शन स्टेज में हीलियम फ्लो में रुकावट पाए जाने के बाद लिया गया है। रॉकेट फिलहाल फ्लोरिडा स्थित Kennedy Space Center के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39B पर सुरक्षित स्थिति में है।

NASA के मुताबिक अपर स्टेज में हीलियम का इस्तेमाल इंजन के लिए सही पर्यावरण बनाए रखने और लिक्विड हाइड्रोजन व लिक्विड ऑक्सीजन टैंकों को प्रेशराइज करने के लिए किया जाता है। Artemis II के वेट ड्रेस रिहर्सल के दौरान यह सिस्टम ठीक काम कर रहा था, लेकिन 19 फरवरी को रिहर्सल खत्म होने के बाद सामान्य ऑपरेशन के दौरान हीलियम फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाया। फिलहाल इंजीनियर बैकअप सिस्टम का इस्तेमाल कर स्टेज को सुरक्षित स्थिति में रखे हुए हैं।

NASA का कहना है कि टीम्स संभावित कारणों की जांच कर रही हैं। इसमें ग्राउंड और रॉकेट के बीच हीलियम लाइन के इंटरफेस, अपर स्टेज के एक वाल्व, और ग्राउंड से रॉकेट के बीच लगे फिल्टर की जांच शामिल है। NASA Artemis I मिशन के दौरान   सामने आई हीलियम प्रेसराइजेशन से जुड़ी चुनौतियों के डेटा को भी रिव्यू कर रहा है, ताकि समान समस्या दोबारा न हो।

NASA ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि अगर रॉकेट को VAB में वापस ले जाया जाता है तो मार्च लॉन्च विंडो में उड़ान संभव नहीं होगी। हालांकि NASA का कहना है कि समय रहते तैयारी शुरू कर देने से अप्रैल लॉन्च विंडो को बचाया जा सकता है, बशर्ते डेटा विश्लेषण और रिपेयर का काम समय पर पूरा हो जाए। मौसम को ध्यान में रखते हुए लॉन्च पैड पर लगाए गए प्लेटफॉर्म हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, क्योंकि तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

Artemis II मिशन NASA के Artemis कार्यक्रम का पहला मानवयुक्त डीप स्पेस मिशन होगा, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के आसपास फ्लाईबाय कर पृथ्वी पर लौटेंगे। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर मानव लैंडिंग की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फिलहाल एजेंसी तकनीकी समस्या के समाधान पर फोकस कर रही है और आने वाले दिनों में अगला अपडेट साझा कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.