22 फुट लंबे अजगर के पेट से मिली लापता महिला की लाश, जानें पूरा मामला

अजगर का पेट काफी फूला हुआ था। अजगर को मार डाला गया और उसके बाद जो हुआ, उसने लोगों को डरा दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 20:29 IST
ख़ास बातें
  • यह घटना इंडोनेशिया की है
  • 54 साल की महिला लापता हो गई थी
  • उनकी बॉडी अजगर के पेट से मिली

54 साल की महिला जिनका नाम जहराह था, वह 23 अक्टूबर को सुमात्रा द्वीप के जांबी प्रांत में लापता हो गई थीं।

अजगर (python) जानवरों को अपना निवाला बनाते हैं, लेकिन इंडोनेशिया से आई एक खबर ने चौंका दिया है। हाल ही में वहां एक महिला का शव 22 फुट लंबे (6.7 मीटर) बड़े अजगर के पेट में पाया गया। बताया जाता है कि अजगर ने महिला को निगल लिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिला एक दिन अचानक लापता हो गई थी। वह घर नहीं पहुंची, तो परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की तलाश शुरू की गई। मौके वाली जगह पर एक अगजर मिला। उसका पेट काफी फूला हुआ था। अजगर को मार डाला गया और उसके बाद जो हुआ, उसने लोगों को डरा दिया। 

सीएनएन इंडोनेशिया के अनुसार, 54 साल की महिला जिनका नाम जहराह था, वह 23 अक्टूबर को सुमात्रा द्वीप के जांबी प्रांत में लापता हो गई थीं। जहराह शाम तक घर नहीं लौटीं, तो पर‍िवार वालों को फ‍िक्र हुई। उन्‍होंने अथॉरिटीज को जानकारी दी। खोजबीन शुरू हुई। खोजबीन करने वाली टीम में जहराह के पति भी थे। घटना वाली रात महिला का पता नहीं चल पाया, हालांकि महिला की सैंडल और कपड़ों के कुछ सैंपल मिलने से अनहोनी का शक होने लगा था।   
Advertisement

अगले दिन उस जगह पर स्थानीय लोगों ने विशाल अजगर को देखा। लोगों का कहना था कि अजगर का पेट काफी फूला हुआ था। ग्रामीणों ने अजगर का पीछा किया और उसे मार डाला। स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि सांप के पेट को फाड़ने पर उन्हें वहां एक शव मिला। वह जहराह का शव था। 

इंडोनेशिया को बड़े अजगरों का घर माना जाता है। वहां ग्रीन ट्री पायथन समेत कई बड़े अजगर मिलते थे। महिला को जिस अजगर ने निगला, वह काफी बड़ा था। 22 फुट लंबे (6.7 मीटर) उसका आकार बताया जाता है। अजगर अपने शिकार को जकड़कर उसे मार देते हैं और फिर पूरा निगल लेते हैं। महिला को जिस अजगर ने निगला, वह एक रेटिक्‍यूलेटेड अजगर था। ये अजगर कई बार लोगों को भी अपना शिकार बना लेते हैं। 2018 में भी इंडोनेशिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब भी एक महिला को अजगर ने मारकर खा लिया था। हालांकि ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.