बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह रोबोट घर के काम भी कर लेता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • लेविन पॉलोस नामक लड़के का गत्ते का रोबोट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल
  • पुराने गत्ते, कार्डबोर्ड, तार, बैटरी, छोटी मोटर से बनाया रोबोट
  • DIY वैक्यूम क्लीनर, ऑटोमेटिक कर्टेन ओपनर भी बना चुका है यह लड़का

केरल के लेविन पॉलोस नामक लड़के का गत्ते का रोबोट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Photo Credit: indiatoday

आज के जमाने में जहां बहुत से युवा और बच्चे अपने लिए टाइम पास का बहाना खोजते रहते हैं, वहीं एक लड़के ने अपने खाली समय और कबाड़ का इस्तेमाल कर एक रोबोट बना डाला जो घर के काम में उसकी मां की मदद भी करता है! जी हां, केरल के एक लड़के ने बेकार पड़े गत्ते में रोबोट देख लिया और उसे हकीकत का रूप देते उसे देर न लगी। आइए बताते हैं आपको लेविन पॉलोस की कहानी, जिसकी क्रिएटिविटी ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

केरल के लेविन पॉलोस नामक लड़के का गत्ते का रोबोट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (via) हो रहा है। यह साधारण सा लड़का वीडियो में एक गजब का आविष्कार दिखा रहा है। उसने घर में पड़े पुराने गत्ते, कार्डबोर्ड, तार, बैटरी, छोटी मोटर, और नट-बोल्ट आदि का इस्तेमाल कर एक चलता-फिरता रोबोट तैयार किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह रोबोट घर के काम भी कर लेता है। यानी लेविन ने इसे सिर्फ लोगों के दिखाने के लिए नहीं बनाया है, बल्कि इस तरह से डिजाइन किया है कि वह उसकी मां की मदद भी कर सके। 

लेविन ने सिर्फ यह रोबोट ही नहीं बल्कि एक DIY वैक्यूम क्लीनर, ऑटोमेटिक कर्टेन ओपनर (पर्दे हटाने वाली मशीन), मथने वाली मशीन भी बनाई है। लेविन के पास कोई हाईटेक डिग्री नहीं है, लेकिन उसके पास एक जज्बा है, एक सोच है, और उसकी मेहनत है। लेविन के हुनर ने उसे केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने मुलाकात का अवसर भी दिलवाया है। 

लेविन के आविष्कारों की सबसे खास बात यही है कि उसके पास कोई साइंटिफिक लैब नहीं है जिसमें एडवांस उपकरण रखे हों। उसने घर में आमतौर पर मौजूद रहने वाली चीजों के साथ ही अपने सारे आविष्कार किए हैं। इनमें गत्ते, बैटरी, नट-बोल्ट, वायर, और छोटी इलेक्ट्रिक मोटर जैसी चीजें ही इस्तेमाल की गई हैं। इन्हीं छोटी-मोटी चीजों से उसने ऐसे आविष्कार किए हैं जो उसके घर के कामों को भी आसान बना देते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.