जापानी अरबपति की चंद्रमा यात्रा कैंसल, इस भारतीय अभिनेता को भी जाना था, जानें पूरा मामला

Yusaku Maezawa Moon Flight : चंद्रमा की यात्रा नहीं हो पाने की प्रमुख वजह स्‍पेसएक्‍स का स्‍टारशिप रॉकेट तैयार नहीं हो पाना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जून 2024 21:10 IST
ख़ास बातें
  • जापानी अरबपति ने कैंसल की मून फ्लाइट
  • भारतीय अभिनेता देव जोशी को भी जाना था
  • स्‍टारशिप रॉकेट के तैयार नहीं होने के कारण फ्लाइट कैंसल

जिन कलाकारों के नाम फाइनल किए गए थे, उनमें भारतीय अभिनेता देव जोशी (Dev Joshi) भी शामिल थे।

Yusaku Maezawa Moon Flight : साल 2022 में जापानी अरबपति युसाकु माइजावा ने ऐलान किया था कि वह दुनिया के 8 कलाकारों के साथ चंद्रमा की उड़ान भरेंगे। एक भारतीय अभिनेता का नाम भी उस फ्लाइट में शामिल किया गया था। अब बताया जा रहा है कि चंद्रमा की वह उड़ान नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, माइजावा ने साल 2018 में अमेरिकी स्‍पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के स्टारशिप मेगारॉकेट (Starship) पर सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर एक प्राइवेट यात्रा बुक की थी। इस प्रोजेक्‍ट को कैंसल कर दिया गया है। प्रोजेक्‍ट का नाम डियरमून (dearMoon) था। 

यात्रा कैंसल होने की प्रमुख वजह स्टारशिप रॉकेट को बताया जा रहा है, जो अभी तक उड़ान के लिए तैयार नहीं हो पाया है। स्‍टारशिप दुनिया का सबसे वजनी रॉकेट है, जिसे एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी बना रही है। यह रॉकेट कई फ्लाइट टेस्‍ट से गुजरा है, पर अबतक रेडी नहीं हो पाया है। अगले कुछ हफ्तों में इसे फ‍िर से टेस्‍ट किया जाना है। 
Advertisement
 

युसाकु माइजावा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, ‘मैंने 2018 में यह सोचकर कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन किए थे कि डियरमून, 2023 के आखिर तक लॉन्च होगा।' ‘यह एक डेवलपमेंटल प्रोजेक्‍ट है और अभी भी यह कन्‍फर्म नहीं है कि स्टारशिप कब लॉन्च हो सकता है।'
Advertisement
 

देव जोशी का नाम हुआ था फाइनल 

चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए जिन कलाकारों के नाम फाइनल किए गए थे, उनमें भारतीय अभिनेता देव जोशी (Dev Joshi) भी शामिल थे। देव जोशी को सब टीवी के पॉपुलर हुए शो ‘बाल वीर' और ‘बालवीर रिटर्न्स' में किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उनके अलावा डीजे स्टीव आओकी, ‘एवरीडे एस्ट्रोनॉट' चैनल के यूट्यूब क्रिएटर टिम डोड, कोरियोग्राफर येमी ए.डी, फोटोग्राफर करीम इलिया, फोटोग्राफर रियानोन एडम, फ‍िल्‍ममेकर ब्रेंडन हॉल, साउथ कोरियन रैपर T.O.P. का नाम फाइनल किया गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.