ISRO INSAT-3DS Launched: इसरो ने रचा इतिहास! लॉन्च किया 2,274kg भारी सैटेलाइट, 10 साल तक देगा मौसम की जानकारी

INSAT-3DS के साथ भारतीय स्पेस रिसर्च सेंटर ने इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर भेजा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 19:11 IST
ख़ास बातें
  • इसका वजन 2274 किलोग्राम बताया गया है।
  • इसे GSLV F14 रॉकेट से लॉन्च किया गया है।
  • सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट की लंबाई 51.7 मीटर है।

इसरो ने वेदर सैटेलाइट INSAT-3DS को लॉन्च करने में सफलता पा ली है।

ISRO INSAT-3DS Launched: इसरो ने मौसम की सटीक जानकारी देने वाले सैटेलाइट इनसैट-3 डीएस (ISRO INSAT-3DS) को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। आज शाम 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च कर दिया गया। इसे GSLV F14 रॉकेट से लॉन्च किया गया है। यह मिशन मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज द्वारा फाइनेंस किया गया है। आइए जानते हैं कितना महत्वपूर्ण काम करेगा इसरो का यह नया मौसमी सैटेलाइट। 

इसरो ने वेदर सैटेलाइट INSAT-3DS को लॉन्च करने में सफलता पा ली है। इसका वजन 2274 किलोग्राम बताया गया है। लॉन्च होने के 19 मिनट 13 सेकेंड्स में ही यह 37000 किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) यानी पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में पहुंच गया। यह सैटेलाइट पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले कई विभागों जैसे भारतीय मौसम विभाग (IMD), राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT), राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारतीय राष्ट्रीय समुद्र सूचना सेवा केंद्र को सूचनाएं देगा। 

INSAT-3DS के साथ भारतीय स्पेस रिसर्च सेंटर ने इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर भेजा है। इन सभी के जरिए कोहरे, बादल, बारिश, बर्फ, आग, धुंआ आदि की जानकारी संबंधित विभागों को मिलती रहेगी। सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट की लंबाई 51.7 मीटर है। इससे पहले ISRO ने 1 जनवरी को PSLV-सी58/एक्सपोसैट मिशन का सफल लॉन्च किया था। 

INSAT सैटेलाइट सीरीज लॉन्च की बात करें तो इससे पहले INSAT-3DR सैटेलाइट लॉन्च किया गया था जो 8 सितंबर 2016 में लॉन्च हुआ था। INSAT सीरीज के सैटेलाइट इसरो ने देश के कम्युनिकेशन, टेलीकास्ट, मौसम विज्ञान, और सर्च एंड रेस्क्यू मिशनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए हैं। अब तक सीरीज के 6 सैटेलाइट लॉन्च किए जा चुके हैं। जियो स्टेशनरी सैटेलाइट्स की शुरुआत 1983 में हुई थी। यह एशिया कर्नाटक के हासन और मध्य प्रदेश के भोपाल से इस सैटलाइट सिस्टम की निगरानी और कंट्रोल किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: INSAT 3DS, INSAT 3DS launch, ISRO, ISRO Weather Satellite

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.