कॉटेज में घूमती वह चीज क्‍या एलियन है? CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

घटना अमेरिका में केंटकी के मूरहेड की है। वहां डगलस विंडसर का एक कॉटेज है। डगलस ने एक फेसबुक पोस्‍ट में बताया कि यह सब 8 जुलाई को हुआ था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जुलाई 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • डगलस विंडसर मैकलोनी नाम के शख्‍स ने किया दावा
  • अमेरिका में केंटकी के मूरहेड की है यह घटना
  • डगलस के कॉटेज के सीसीटीवी में कैद हुई चलती हुई चीज

इस वीडियो पर लोग भी अपनी राय दे रहे हैं। कई ने तो इसे रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया है।

एलियंस के अस्तित्‍व की बात आती है, तो दुनिया की एक बड़ी आबादी इनके वजूद पर भरोसा नहीं करती। लेकिन हर बार ऐसे उदाहरण और दावे सबूत के साथ पेश किए जाते हैं, जो शक पैदा करते हैं। एलियंस हैं या नहीं, इस पर वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है, बीच-बीच में कुछ घटनाएं हैरान कर जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया अमेरिका से सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने दावा किया है कि उसके कॉटेज में लगे सीसीटीवी में एक एलियन का फुटेज कैद हुआ है। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, डगलस विंडसर मैकलोनी III नाम के शख्‍स ने यह दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि जो दुबला-पतला रहस्‍यमयी प्राणी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ वह चलता तो इंसानों की तरह है, लेकिन उसके घुटने मुड़े हुए थे। घटना अमेरिका में केंटकी के मूरहेड की है। वहां डगलस विंडसर का एक कॉटेज है। डगलस ने एक फेसबुक पोस्‍ट में बताया कि यह सब 8 जुलाई को हुआ था।  

उन्‍होंने कहा कि वीडियो में उस चीज को देखा जा सकता है। वह इंसानों की तरह चलता है। वह कितना कमजोर है। उसके घुटने मुड़े हुए हैं। वह वीडियो अब पब्लिक में है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि कोई बेहद कमजोर जीव धीरे-धीरे और झुककर आगे बढ़ रहा है। इस वीडियो पर लोग भी अपनी राय दे रहे हैं। कई ने तो इसे रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया है। 

कुछ लोगों ने कहा कि वह मॉर्फ सूट में कोई शख्‍स हो सकता है या फ‍िर कोई बूढ़ी दादी मां। एक ने लिखा कि वह काफी डरावना है। यह शख्‍स ने रिप्‍लाई किया कि वह इंसान तो बिलकुल नहीं हो सकता। एक ने कहा कि वह कोई पतला आदमी हो सकता है। एक शख्‍स ने कह दिया कि वह बॉडी सूट में कोई इंसान है। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक बताया है। बहरहाल, वीडियो में दिख रही चीज क्‍या है, यह स्‍पष्‍ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अमेरिका जैसे देश में लोग एलियंस पर काफी यकीन करते हैं, ऐसे में इस फुटेज को एलियंस से जोड़कर देखना हैरानी भरा नहीं लगता। 

कल ही हमने आपको बताया था कि अमेरिका में ऐसे हॉटस्‍पॉट एरिया हैं, जहां आम लोगों के जाने पर मनाही है। ऐसे ही एक ‘हॉटस्‍पॉट एरिया 51' में काम करने का दावा करने वाले एक पूर्व इंजीनियर का मानना था कि अमेरिका एलियंस को बंदी बना रहा है। बिल यूहाउस नाम के शख्‍स ने अमेरिका में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस पर काम किया था। उनका दावा था कि वास्‍तव में उस साइट पर एलियंस की मौजूदगी थी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  2. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
  5. जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
  6. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
  7. Xiaomi ने नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro किया लॉन्च, गंदगी और बैक्टीरिया का सफाया! जानें कीमत
  8. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
  10. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.