13 अरब डॉलर पर पहुंचकर ‘उड़ान’ भरेगी भारत की स्‍पेस इकॉनमी, जानें क्‍या कहती है नई रिपोर्ट

Space Economy : रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के स्‍पेस इकोसिस्‍टम में प्राइवेट प्‍लेयर्स को शामिल करने की दिशा में सरकार के सकारात्मक कदम से इंडियन स्‍पेस लॉन्‍च को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 19:24 IST
ख़ास बातें
  • इंडियन स्पेस एसोसिएशन ने जारी की रिपोर्ट
  • देश में सैटेलाइट मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ावा मिलेगा
  • तमाम फैक्‍टर्स लुभाएंगे ग्‍लोबल टेक कंपनियों को

Space Economy : रिपोर्ट कहती है कि बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन और लो-कॉस्‍ट सैटेलाइट लॉन्‍च वीकल्‍स की उपलब्‍धता से दुनियाभर के ग्राहकों की मांग बढ़ेगी।

सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत की स्‍पेस इकॉनमी साल 2025 तक बढ़कर लगभग 13 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैटेलाइट लॉन्‍च सर्विस सेगमेंट में सबसे तेज वृद्धि होगी। इसमें निजी भागीदारी से बढ़ने से अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था में उछाल आएगा। इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आईएसपीए) और अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे सैटेलाइट्स की बढ़ती डिमांड के कारण देश में सैटेलाइट मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। इस सेक्‍टर में स्‍पेस टेक कंपनीज को शामिल करने से ग्‍लोबल स्टार्टअप को भी लुभाने में मदद मिलेगी। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में  भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 9.6 अरब डॉलर थी। 2025 तक इसके 12.8 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्‍मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के स्‍पेस इकोसिस्‍टम में प्राइवेट प्‍लेयर्स को शामिल करने की दिशा में सरकार के सकारात्मक कदम से इंडियन स्‍पेस लॉन्‍च को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लॉन्‍च सर्विस सेगमेंट जो साल 2020 में 60 करोड़ डॉलर आंका गया था, 2025 तक 1 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 

‘डेवलपिंग द स्‍पेस इकोसिस्‍टम इन इंडिया : फोकस‍िंग ऑन इन्‍क्‍लूसिव ग्रोथ' टाइटल वाली यह रिपोर्ट कहती है कि सैटेलाइट सर्विसेज एंड ऐप्लिकेशंस सेगमेंट सबसे ज्‍यादा टर्नओवर लाएगा। यह 4.6 अरब डॉलर का हो जाएगा। सैटेलाइट मैन्‍युफैक्‍चरिंग दूसरा सबसे बड़ा सेगमेंट होगा, जो 3.2 अरब डॉलर का हो जाएगा। 

रिपोर्ट कहती है कि बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन और लो-कॉस्‍ट सैटेलाइट लॉन्‍च वीकल्‍स की उपलब्‍धता से दुनियाभर के ग्राहकों की मांग बढ़ेगी। जाहिर है यह भारत की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था को गति देंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 100 से ज्‍यादा स्पेस टेक स्टार्ट-अप हैं, जिनका निवेश साल 2021 में 68 मिलियन डॉलर को छूने वाला है। इस बीच, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप जल्द ही सैटेलाइट लॉन्च करेंगे और नए रॉकेटों को आजमाएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  2. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  3. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  4. Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.