शरीर की गर्मी से चार्ज होंगे फोन! भारत के टॉप इंस्टिट्यूट ने की रिसर्च, जानें

स्टडी के अनुसार, डिवाइस को केवल आदमी के छूने मात्र से ही चार्ज किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 13:04 IST
ख़ास बातें
  • आदमी के शरीर की गर्मी को कई तरह के कामों में इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
  • डिवाइस को केवल आदमी के छूने मात्र से ही चार्ज किया जा सकेगा।
  • यह लगभग सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को चार्ज कर सकेगा।

स्टडी के अनुसार, डिवाइस को केवल आदमी के छूने मात्र से ही चार्ज किया जा सकेगा।

Photo Credit: Unsplash/Paul Hanaoka

फोन चार्जिंग के लिए आदमी का शरीर ही चार्जर बन जाएगा! जी हां, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी में शोधकर्ताओं ने कुछ ऐसा ही तरीका ईजाद करने का दावा किया है। रिसर्चर्स ने कुछ ऐसा मटिरियल तैयार करने में कामयाबी पा ली है जो आदमी के शरीर की गर्मी को बिजली में तब्दील कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो आदमी के शरीर की गर्मी को कई तरह के कामों में इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 

दरअसल IIT मंडी ने पिछले साल जून में ही थर्मोन्यूक्लियर मटिरियल बनाने की घोषणा कर दी थी। अब इसे जर्मनी के साइंस जर्नल Angewandte Chemie में प्रकाशित किया गया है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज में प्रोजेक्ट को लीड करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अजय सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

पोस्ट में प्रोफेसर ने बताया है कि कैसे यह थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर काम करता है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि यह थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर का फाइनल वर्जन है कि कैसे यह ह्यूमन टच सेंसर के साथ काम करता है। स्टडी के अनुसार, डिवाइस को केवल आदमी के छूने मात्र से ही चार्ज किया जा सकेगा। और रोचक बात यह है कि यह लगभग सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को चार्ज कर सकेगा। शोधकर्ता टीम ने थर्मोइलेक्ट्रिक मॉड्यूल को सिल्वर टेल्यूराइड नैनोवायर से बनाया है। 

उन्होंने दिखाया कि कैसे डिवाइस आदमी के स्पर्श करने पर एक आउटपुट वोल्टेज देना शुरू कर देता है। डॉक्टर सोनी का कहना है कि लो-पावर डिवाइसेज को चार्ज करना अब बेहद आसान होने वाला है। ये डिवाइसेज अब आदमी के शरीर की गर्मी से चार्ज किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने यह थर्मोइलेक्ट्रिक मॉड्यूल बनाया है। वहीं, Science Direct के अनुसार, यह गर्मी से बिजली, या बिजली से गर्मी को सीधे कन्वर्ट कर देता है। यह दोनों तरह से एक संबंधित मैकेनिज्म पर काम करता है। 
Advertisement

थर्मोइलेक्ट्रिक इफेक्ट का पहला भाग है- हीट को बिजली में बदलना, जो 1821 में फिजिसिस्ट थॉमस सीबैक ने खोजा था। उसके बाद फ्रेंच फिजिसिस्ट जीन पेल्टियर ने इसे विस्तार दिया। इसलिए इसे पेल्टियर सीबैक इफेक्ट भी कह दिया जाता है। दूसरा भाग है, जब बिजली के दौड़ने के कारण हीट या कूलिंग इफेक्ट पैदा किया जाता है। इसे 1851 में विलियम थॉमसन ने खोजा था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.