400 किलोमीटर ऊपर से NASA ने दिखाई भयंकर तूफान की फोटो!

Hurricane Idalia की फोटो को नासा ने शेयर किया है जो पिछले साल अगस्त में उठा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2024 21:03 IST
ख़ास बातें
  • यह फोटो एक तूफान की है जिसका नाम इडालिया (Hurricane Idalia) था।
  • स्पेस स्टेशन से यह आकार में बहुत ही बड़ा दिख रहा है।
  • स्पेस एजेंसी लगातार ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें लोगों तक पहुंचाती है।

Hurricane Idalia की फोटो को नासा ने शेयर किया है जो पिछले साल अगस्त में उठा था।

स्पेस एजेंसी नासा लगातार ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें लोगों तक पहुंचाती रहती है। कई बार नासा धरती की भी कई हैरत में डालने वाली फोटो शेयर करती है। स्पेस एजेंसी अपने सोशल मीडिया हैंडल जैसे X या Instagram पर इन तस्वीरों को शेयर करती है। अब NASA ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से ली गई ऐसी ही एक तस्वीर दिखाई है जो बहुत ही हैरत में डालने वाली है। दरअसल यह फोटो एक तूफान की है जिसका नाम इडालिया (Hurricane Idalia) है। 

Hurricane Idalia की फोटो को नासा ने शेयर किया है जो पिछले साल अगस्त में उठा था। स्पेस स्टेशन से यह आकार में बहुत ही बड़ा दिख रहा है। नासा के वैज्ञानिक स्पेस स्टेशन पर रहते हुए धरती पर उठ रहे बवंडर और तूफानों का निरीक्षण करते हैं, उनके बारे में स्टडी करते हैं। वैज्ञानिकों को इससे समझने में मदद मिलती है कि जलवायु परिवर्तन तूफानों को कैसे प्रभावित करता है। साथ ही इससे सीखने को मिलता है कि धरती पर रहने वाली आबादी कैसे लगातार गर्म हो रही दुनिया में इस तरह के तूफानों के लिए बेहतर तैयारी कर सकती है। 

NASA ने जो फोटो शेयर की है, इसमें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का भी कुछ हिस्सा दिख रहा है। लेफ्ट साइड में यह भाग देखा जा सकता है। फोटो में दिख रहा ये सफेद रंग का बड़ा घेरा Idalia तूफान है। नासा द्वारा कैप्चर की गई यह फोटो 23 अगस्त 2023 की है। जो कि स्पेस स्टेशन पर लगे हाई डेफिनिशन कैमरा से ली गई है। यह तूफान Gulf of Mexico के ऊपर दिखाई दे रहा है। यह कैटिगरी 1 का तूफान था। 

Idalia तूफान के बारे में कहा गया था कि इसमें 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसने फ्लोरिडा के बिग बैंड हिस्से में लैंड किया था। पश्चिम में इस तरह के तूफानों के आने का एक समय होता है। Fox News के अनुसार, अटलांटिक से उठने वाले तूफानों का सीजन 1 जून से शुरू हो जाता है। यह साल के अंत तक चलता है जिसमें अक्सर 30 नवंबर तक इस तरह के भयंकर तूफान पृथ्वी पर उठते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.