15 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण के दिन दिखेगा Blood Moon

NASA के अनुसार, चंद्रमा लाल रंग में तब दिखाई देता है जब चांद तक पहुंचने वाली रोशनी (सूरज की रोशनी) पृथ्वी के किनारों से होकर उस तक पहुंचती है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 7 मई 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • ब्लड मून कुछ सबसे खूबसूरत खगोलिय घटनाओं में आता है।
  • घटना में चांद पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी पृथ्वी के द्वारा रोक ली जाएगी।
  • यह चंद्रग्रहण दुनिया के अधिकतर हिस्सों में देखा जा सकेगा।

15 मई को होने वाला चंद्रग्रहण NASA के ऑफिशिअल फेसबुक पेज, यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई की 15 तारीख को होना है। यह 15 मई को देर शाम शुरू होगा और 16 मई की सुबह तक रहेगा। नासा इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहता है। ऐसा क्यों होता है कि चंद्रमा लाल रंग में दिखाई देने लगता है। हम आपको इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं कि चंद्र गहण कब होता है, ब्लड मून कब दिखता है और क्यों दिखता है। 
 

कैसे होता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाती है। यानि कि 15 मई को जो चंद्र ग्रहण होने जा रहा है वह पृथ्वी के कारण होगा। इस घटना में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी और रात में चांद पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी पृथ्वी के द्वारा रोक ली जाएगी। यह चंद्र ग्रहण दुनिया के अधिकतर हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और चांद इस दिन लाल रंग में भी दिखाई देता है। 

ब्लड मून कुछ सबसे खूबसूरत खगोलिय घटनाओं में आता है। इस बार 15 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण रात 10 बजकर 28 मिनट (EDT) पर शुरू होगा और 16 मई को 1 बजकर 55 मिनट (EDT) तक रहेगा। यह दुनिया के अधिकतर हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह पूरे दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। नासा के अनुसार, इस बार 15 मई को ग्रहण के दिन चंद्रमा अपने औसत आकार से 7 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा। 
 

लाल चंद्रमा या ब्लड मून क्यों दिखाई देता है?

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, चंद्रमा लाल रंग में तब दिखाई देता है जब चांद तक पहुंचने वाली रोशनी (सूरज की रोशनी) पृथ्वी के किनारों से होकर उस तक पहुंचती है। इस पर जो नीला प्रकाश पड़ता है उसकी वेवलेंथ कम होती है और वह वातारण में बिखर कर रह जाता है। जबकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है और वो चंद्रमा तक पहुंच पाता है। ऐसे में चंद्रमा पृथ्वी की सबसे घनी काली छाया में मौजूद होता है और इस तक केवल लाल रंग का प्रकाश पहुंचता है। इसलिए यह लाल रंग का दिखता है और इसे ब्लड मून कहा जाता है। 
 

कैसे देखें 15 मई 2022 का पूर्ण चंद्र ग्रहण?

15 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण NASA के ऑफिशिअल फेसबुक पेज, यू-ट्यूब चैनल, नासा टेलिविजन, या नासा की ऑफिशिअल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lunar eclipse, NASA, Blood Moon, Blood Moon 2022
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.