एस्टरॉयड अलर्ट! नासा ने बताया, 220 फीट बड़े 4 एस्टरॉयड बढ़ रहे पृथ्वी की तरफ

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2025 15:26 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड धरती के चारों ओर घूमता हुआ खतरा हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं
  • JPL की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट
  • एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं

एस्टरॉयड किसी चट्टान की तरह पथरीले होते हैं और लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से चलते हैं।

Photo Credit: Deposit Photos

एस्टरॉयड धरती के चारों ओर घूमता हुआ खतरा हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। एस्टरॉयड किसी चट्टान की तरह पथरीले होते हैं और लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से चलते हैं। इनका पृथ्वी के बहुत नजदीक आना खतरनाक माना गया है। ये छोटे ग्रहों के समान होते हैं जो किसी बड़े तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करते रहते हैं। हमारे सौरमंडल में हजारों की संख्या में एस्टरॉयड मौजूद हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं। नासा ने कई ऐसे एस्टरॉयड की पहचान की है जो भविष्य में धरती के लिए खतरा बन सकते हैं। आज भी नासा की ओर से 4 बड़े एस्टरॉयड का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कितना है इनसे खतरा! 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ये एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। कई बार पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण खगोलीय पिंडों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। आज भी 4 एस्टरॉयड से पृथ्वी का सामना होने वाला है। ये एस्टरॉयड 220 फीट तक बड़े हैं। इस साइज का कोई एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाता है तो भारी तबाही ला सकता है। एस्टरॉयड 2025 YG1, एस्टरॉयड 2025 XT4, एस्टरॉयड 2025 XV1, और एस्टरॉयड 2010 WR7 आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं। 2010 WR7 इनमें सबसे बड़ा एस्टरॉयड है जिसका साइज 220 फीट का है। 

एस्टरॉयड से कितना है आज खतरा? 
नासा आमतौर पर उन एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी करती है जो पृथ्वी के करीब 75 लाख किलोमीटर के दायरे में प्रवेश करते हैं। यह वो दायरा है जहां से गृह का गुरुत्वाकर्षण बल खगोलीय पिंडों को अपनी तरफ खींच सकता है। आज आने वाले चारों एस्टरॉयड एक निश्चित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। नासा ने टकराव जैसी किसी आशंका की जानकारी नहीं दी है।  

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी काफी संभावना होती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.