इस Cryptocurrency का फाउंडर करने जा रहा अंतरिक्ष की सैर, 210 करोड़ रुपये देकर एक बार गंवा चुका है मौका

आने वाले महीनों में वह जिन पांच लोगों को नॉमिनेट करेंगे, उनमें TRON DAO कम्‍युनिटी के मेंबर, कुछ क्रिप्टोकरेंसी के पुराने होल्‍डर्स व फैशन, टेक्‍नॉलजी और आंत्रप्रेन्‍योरशिप के बाकी लीडर्स शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी प्‍लेटफॉर्म TRON के फाउंडर जस्टिन सन अंतरिक्ष में जाएंगे
  • अगले साल ब्लू ओरिजिन कंपनी के साथ उड़ान भरेंगे
  • अपनी इस सैर पर जस्टिन सन पांच और लोगों को भी इनवाइट करेंगे

मूल रूप से चीन के रहने वाले जस्टिन सन को पिछले हफ्ते जिनेवा में वर्ल्‍ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में ग्रेनेडा का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

क्रिप्‍टोकरेंसी प्‍लेटफॉर्म TRON के फाउंडर और चीनी टेक आंत्रप्रेन्‍योर ‘जस्टिन सन' Justin Sun साल 2022 में ब्लू ओरिजिन Blue Origin's के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे। ब्लू ओरिजिन, अरबपति जेफ बेजोस के स्वामित्व वाली कंपनी है। रॉयटर्स के मुताबिक, अपनी इस उड़ान में जस्टिन, पांच और चालक दल के मेंबर्स को आमंत्रित करेंगे। जस्टिन ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि वह अंतरिक्ष की यात्रा करने जा रहे लोगों की एक छोटी लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं। जस्टिन सन ने बताया कि वह वही गुमनाम शख्‍स हैं, जिसने जुलाई में ब्लू ओरिजिन के पहले क्रू मिशन में शामिल होने के लिए 28 मिलियन डॉलर (लगभग 210 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था।

जस्टिन सन ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैंने छह महीने पहले नीलामी जीती थी, लेकिन लॉन्च से चूक गया। हालांकि इसने अंतरिक्ष के लिए मेरे प्यार को नहीं रोका।'
Advertisement
‘मैं इस खबर की घोषणा करने और पांच और वॉरियर्स के साथ अंतरिक्ष में यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरा मानना ​​है कि अंतरिक्ष सभी का है!'

जस्टिन सन ने कहा कि आने वाले महीनों में वह जिन पांच लोगों को नॉमिनेट करेंगे, उनमें TRON DAO कम्‍युनिटी के मेंबर, कुछ क्रिप्टोकरेंसी के पुराने होल्‍डर्स व फैशन, टेक्‍नॉलजी और आंत्रप्रेन्‍योरशिप के बाकी लीडर्स शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

हाल ही में जापानी अरबपति युसाकु मेजावा अंतरिक्ष में 12 दिनों की यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटे हैं। मेजावा उन अतंरिक्ष यात्रियों में से हैं, जिन्‍होंने बेजोस, रिचर्ड ब्रैनसन और एलन मस्क जैसे अरबपतियों की कर्मशल स्‍पेस ट्रैवल कंपनियों के जरिए अंतरिक्ष की सैर की है। 

युसाकु मेजावा की यह यात्रा उस अभ्‍यास का हिस्‍सा थी, जिसके तहत साल 2023 में उन्‍हें एलन मस्क के स्पेसएक्स SpaceX के साथ चंद्रमा के चारों ओर एक प्‍लान ट्रिप पर जाना है। 46 साल के फैशन मैग्नेट और आर्ट कलेक्‍टर मेजावा ने 8 दिसंबर को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अपने असिस्‍टेंट योजो हिरानो Yozo Hirano और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर मिसुरकिन cosmonaut Alexander Misurkin के साथ यात्रा शुरू की थी। 
Advertisement

मूल रूप से चीन के रहने वाले जस्टिन सन को पिछले हफ्ते जिनेवा में वर्ल्‍ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में ग्रेनेडा Grenada's का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वह अपनी अंतरिक्ष यात्रा में कैरेबियाई देश का झंडा ले जाएंगे। 
Advertisement

जस्टिन सन ने क्रिप्‍टोकरेंसी पर लिए गए अपने कदम से लोकप्रियता पाई थी। 2019 में वॉरेन बफेट के साथ लंच के लिए लगभग 4.6 मिलियन डॉलर (लगभग 35 करोड़ रुपये) की नीलामी जीतकर भी वह सुर्खियों में रह चुके हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.