अमेरिका में सुअर के दिल के साथ जी रहे आदमी की दो महीने बाद मौत!

डेविड बेनेट अपने आखिरी क्षणों में अपने परिवार के साथ बात-चीत करने में भी सक्षम था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मार्च 2022 22:18 IST
ख़ास बातें
  • डेविड नाम के इस व्यक्ति में 7 जनवरी को सुअर का दिल लगाया गया था।
  • हार्ट ट्रांसप्लांट के लगभग दो महीने के बाद डेविड की तबियत बिगड़ने लगी।
  • अपने आखिरी क्षणों में वह अपने परिवार के साथ बात-चीत करने में भी सक्षम था।
सुअर का दिल ट्रांसप्लांट करवाने वाले व्यक्ति की लगभग दो महीने बाद अमेरिका में मृत्यु हो गई। सुअर का दिल मनुष्य में लगाए जाने का यह पहला मामला था। दिल की बीमारी से पीड़ित से 57 वर्ष के इस व्यक्ति में इस साल जनवरी में सुअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। सुअर के दिल को जेनिटिकली मॉडिफाई किया गया था। मंगलवार को अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड मेडिकल सेंटर (UMCC) में सुअर के दिल के साथ जी रहे इस आदमी की मौत हो गई। 

David Bennett नाम के इस व्यक्ति में 7 जनवरी को सुअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति की हालत कई दिन पहले से ही बिगड़ने लगी थी। फिर यह भी स्पष्ट हो गया कि अब इसकी हालत में सुधार नहीं होने वाला है और इसकी जान नहीं बचाई जा सकती है। 

यूएमसीसी (UMCC) कार्डिएक ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ बार्टले ग्रिफिथ ने एक वीडियो टेप किए गए बयान में कहा कि ट्रांसप्लांट से पहले David Bennett हार्ट फेल से उपजी कमजोरी को दूर करने में सक्षम नहीं था। इनके शरीर में दूसरे दिल को ट्रांसप्लांट करने के अलावा इनका कोई और इलाज नहीं किया जा सकता था। ट्रांसप्लांट किया गया दिल अच्छी तरह से काम करता है। 

डेविड बेनेट अपने आखिरी क्षणों में अपने परिवार के साथ बात-चीत करने में भी सक्षम था। पिछले साल अक्टूबर में पहली बार डेविड यूएमएमसी में आए थे और उन्हें हार्ट-लंग्स बाईपास मशीन पर रखा गया था। उस वक्त वो इस योग्य नहीं थे कि उनका दिल ट्रांसप्लांट किया जा सके।

हार्ट ट्रांसप्लांट के लगभग दो महीने के बाद डेविड की तबियत बिगड़ने लगी और फिर इन्हें दोबारा से यूएमसीसी में लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान पता चला कि इनकी जान अब नहीं बचाई जा सकती है और मंगलवार को डेविड ने अंतिम सांस ली। शोधकर्ताओं ने लंबे समय से सूअरों को ट्रांसप्लांट के लिए अंगों का एक संभावित स्रोत माना है क्योंकि वे शारीरिक रूप से कई मायनों में मनुष्यों के समान हैं। इससे पहले भी सुअर से मनुष्य में अंगों के ट्रांसप्लांट की कोशिशें की गई हैं लेकिन यह जेनेटिक मतभेद के कारण सफल नहीं हो पाता था। इससे हार्ट को रिजेक्ट करने या संक्रमण का खतरा पैदा हो जाता था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Day Sale में ₹40 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
  2. Amazon Great Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  3. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  4. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  5. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  6. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  7. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
  9. AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
  10. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.