22 मंजिल ऊंचा, 40 मीटर चौड़ा ELT टेलीस्कोप हो रहा तैयार, 'एलियन लाइफ' का लगाएगा पता!

टेलीस्कोप ELT अभी बनने की प्रक्रिया में है। यह चिली में तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2025 14:07 IST
ख़ास बातें
  • इसे एक्सट्रीमिली लार्ज टेलीस्कोप (ELT) का नाम दिया गया है।
  • यह पारगमनीय, और गैर-पारगमनीय ग्रहों की स्टडी कर सकेगा।
  • कुल मिलाकर इसकी चौड़ाई लगभग 39.3 मीटर होगी।

वैज्ञानिक एक ऐसा टेलीस्कोप बना रहे हैं जो एलियन लाइफ यानी पृथ्वी के बाहर मौजूद जीवन का कुछ ही घंटों में पता लगा लेगा।

Photo Credit: ESO

खगोल वैज्ञानिकों के लिए दूरदर्शी टेलीस्कोप किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनके आने के बाद मनुष्ट दूरस्थ ब्रह्मांड में झांक पाने में कामयाब हुआ है। लेकिन पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज कर पाना अभी तक मनुष्य के लिए एक सपना ही बना हुआ है। कई एग्जोप्लेनेट्स हैं जो लम्बे समय से स्टडी किए जा रहे हैं लेकिन नीले ग्रह के बार जीवन नहीं तलाशा जा सका है। मगर जल्द ही यह तलाश खत्म हो सकती है। 

खगोल वैज्ञानिक एक ऐसा टेलीस्कोप बना रहे हैं जो एलियन लाइफ यानी पृथ्वी के बाहर मौजूद जीवन का कुछ ही घंटों में पता लगा लेगा। इसे एक्सट्रीमिली लार्ज टेलीस्कोप (ELT) का नाम दिया गया है। एक्सट्रीमिली लार्ज टेलीस्कोप (ELT) अभी बनने की प्रक्रिया में है। यह चिली में तैयार किया जा रहा है जो कुछ ही घंटों में धरती के बाहर जीवन की खोज करने में सक्षम होगा। यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन और NASA के Goddard Space Flight Center के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में इसका जिक्र किया है। 
Advertisement

स्टडी दावा करती है कि ELT सौरमंडल में मौजूद हमारे ग्रहों पर बायोसिग्नेचर्स (ऐसे कैमिकल जो जीवन के पनपने में योगदान देते हैं) की पहचान कर सकता है। इसके साथ ही हमारे तारे, सूर्य के सबसे नजदीकी तारे Proxima Centauri के चारों तरफ घूमते ग्रहों पर भी यह बायोसिग्नेचर्स की पहचान कर सकेगा। ELT टेलीस्कोप में ऐसी क्षमता होगी जिससे यह पारगमनीय, और गैर-पारगमनीय ग्रहों की स्टडी कर सकेगा। 

ELT टेलीस्कोप में निर्माण कार्य में कुछ बाधाओं के चलते इसके ऑपरेशन में समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि साल 2029 तक यह काम करना शुरू कर देगा। दक्षिणी गोलार्ध में यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च के अनुसार, टेलीस्कोप से पहली रोशनी मार्च 2029 में आने की उम्मीद है। इसके बाद, पहले उपकरण स्थापित किए जाएंगे। फिर वे चालू किए जाएंगे। तब जाकर दिसंबर 2030 में 'वैज्ञानिक प्रथम प्रकाश' (scientific first light) प्राप्त होगा।
Advertisement

ELT के विशाल प्राइमरी मिरर में 798 छोटे मिरर होंगे, जिनमें से प्रत्येक में तीन पिस्टन और 12 एज सेंसर लगे होंगे, ताकि इसका सही पैराबॉलिक आकार बना रहे। कुल मिलाकर इसकी चौड़ाई लगभग 39.3 मीटर होगी। गुंबद की लंबाई 22 मंजिल होगी और इसका व्यास 87 मीटर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.