क्‍या एलियंस हैं? 1 घंटे बाद अमेरिका में होगा खुलासा! जानें क्‍या होने जा रहा

UAP Nasa Report : इस साल की शुरुआत में नासा की टीम ने कहा था कि UFO किसी भी तरह से एलियंस से कनेक्‍टेड नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 18:43 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी करने जा रही ब्रीफ‍िंंग
  • UAP को लेकर हुई स्‍टडी के निष्‍कर्ष किए जाएंगे पेश
  • पिछले साल शुरू हुई थी स्‍टडी

यह रिपोर्ट Nasa के मुख्यालय में एक ब्रीफिंग के दौरान जारी की जाएगी।

क्‍या इस ब्रह्मांड में एलियंस हैं? क्‍या पृथ्‍वी पर दिखाई देने वाले UFO (अनआइ‍डेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट) का दूसरी दुनिया से कोई नाता है? ऐसे कई सवालों का जवाब आज सामने आ सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने पिछले साल एक इंडिपेंडेट स्‍टडी टीम का गठन किया था, जो UFO और UAP का सच पता लगा सके। एक साल की स्‍टडी और निष्‍कर्षों को टटोलने के बाद यह टीम अपनी फाइंडिंग्‍स को पेश करने जा रही है। रिपोर्ट में इस बात पर फोकस किया जा सकता है कि UFO को पहचानने के लिए नासा को क्‍या करने की जरूरत है। 

रिपोर्टों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में नासा की टीम ने कहा था कि UFO किसी भी तरह से एलियंस से कनेक्‍टेड नहीं है। उम्‍मीद की जा रही है कि आज आने वाली रिपोर्ट में टीम अपने इस पक्ष पर टिकी रहेगी। एलियंस की मौजूदगी की संभावना को खारिज किया जा सकता है। 

एक साल तक चली स्‍टडी में करीब एक लाख डॉलर का खर्च आया है। नासा का कहना है कि यह स्‍टडी भविष्‍य के लिए रोडमैप तैयार करेगी। UFO से जुड़ी यह रिपोर्ट वॉशिंगटन में Nasa के मुख्यालय में भारतीय समय के अनुसार, आज शाम 7.30 बजे एक ब्रीफिंग के दौरान जारी की जाएगी।

UFO और एलियंस से जुड़ी सबसे ज्‍यादा खबरें अमेरिका से सामने आती हैं। अमेरिकी एयरफोर्स के कई बड़े अधिकारी और ग्राउंड ड्यूटी से जुड़े लोग यूएफओ को देखने की पुष्टि कर चुके हैं। ज्‍यादातर इसे एलियंस की मौजूदगी से जोड़ते हैं। यही वजह है कि आम अमेरिकी नागरिक भी एलियंस से जुड़ी घटनाओं पर यकीन करता है। 
Advertisement

पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍यों के सामने ऐसे सबूत पेश किए गए थे, जो UFO और एलियंस को लेकर बहुत कुछ कह रहे थे। इसी के बाद नासा ने इस पर स्‍टडी कराने का फैसला किया। मुमकिन है कि आज आने वाली रिपोर्ट के बाद चीजें बहुत हद तक क्लियर हो जाएंगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.