क्‍या अमेरिका ने एलियंस को बंदी बनाकर उनकी टेक्‍नॉलजी चुराई? जानें पूर्व इंजीनियर के दावे और ‘एरिया 51’ के बारे में

बिल यूहाउस ने अमेरिका में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस पर काम किया था। उनका दावा था कि वास्‍तव में उस साइट पर एलियंस की मौजूदगी थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में ऐसे हॉटस्‍पॉट एरिया हैं, जहां आम लोगों के जाने पर मनाही है
  • ऐसे ही एक ‘हॉटस्‍पॉट एरिया 51’ में काम करते थे बिल यूहाउस
  • उनके दावे आज भी दुनिया को चौंकाते हैं

बिल यूहाउस को एलियंस गतिविधियों का एक्‍सपर्ट माना जाता है और वह ‘हॉटस्‍पॉट 51’ एरिया के बारे में औरों से काफी ज्‍यादा जानकारी रखते थे।

Photo Credit: daily star

एलियंस के अस्तित्‍व को लेकर दुनियाभर में लोगों की अपनी राय है। लेकिन कुछ दावे ऐसे भी हैं, जो एलियंस की मौजूदगी पर भरोसा करने को मजबूर करते हैं। अमेरिका में ऐसे हॉटस्‍पॉट एरिया हैं, जहां आम लोगों के जाने पर मनाही है। ऐसे ही एक ‘हॉटस्‍पॉट एरिया 51' में काम करने का दावा करने वाले एक पूर्व इंजीनियर का मानना था कि अमेरिका एलियंस को बंदी बना रहा है। बिल यूहाउस ने अमेरिका में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस पर काम किया था। उनका दावा था कि वास्‍तव में उस साइट पर एलियंस की मौजूदगी थी। बिल यूहाउस को एलियंस गतिविधियों का एक्‍सपर्ट माना जाता है और वह ‘हॉटस्‍पॉट 51' एरिया के बारे में औरों से काफी ज्‍यादा जानकारी रखते थे। बिल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका दावा आज भी एलियंस की मौजूदगी को जाहिर करता है।  

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, यूहाउस ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बिताए अपने समय के बारे में कई मौकों पर बात की थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह और उनके साथी इंजीनियर एलियन टेक्‍नॉलजी की डिस्‍में‍टलिंग पर काम कर रहे थे। उनसे एलियंस की तकनीक को चोरी करने का काम कराया जा रहा था। दावा है कि अमेरिकी इंजीनियरों की टीम टेक्‍नॉलजी पर एलियंस के साथ काम कर रही थी। दावा है कि अमेरिका एलियंस की निगरानी करते हुए उनसे काम करवाता था। यूहाउस ने यह भी दावा किया था कि काम वाली जगह बेहद सीक्रेट थी और अमेरिका व संयुक्‍त राष्‍ट्र के बीच किसी शांति समझौते पर भी साइन हुए थे।   

एलियंस और अमेरिका से जुड़े इस दावे में दम इसलिए भी लगता है, क्‍योंकि हाल ही में एक एक्‍सपर्ट ने कहा था कि एलियंस हमारी पृथ्‍वी पर ही रहते हैं। वह समुद्र के नीचे रह रहे हैं और हमेशा से पृथ्‍वी पर रहते आए हैं। यूएफओ: ए फंडामेंटल ट्रुथ (UFO's: A Fundamental Truth) की लेखक एना व्हिट्टी का मानना है कि एलियंस हकीकत में सिर्फ इंसान हैं, लेकिन हमसे कहीं ज्‍यादा एडवांस रूप में हैं। एना ने साल 1947 की एक घटना के आधार पर यह दावा किया है। 

एना के दावों की वजह डॉ. शर्ली राइट की गवाही है। शर्ली राइट जाने माने साइंटिस्‍ट अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की पूर्व सहयोगी थे। उन्‍होंने 1947 में रोसवेल क्रैश में मारे गए एक एलियंस का इंटरव्‍यू लेने का दावा किया था। शर्ली राइट का दावा था कि इंटरव्‍यू के दौरान एलियंस ने तमाम सवालों के जवाब तो दिए ही थे, साथ ही उनसे पूछा था कि समुद्र में कितनी दूर तक मनुष्‍यों को खोजा गया था। इसी घटना को एक डॉक्‍युमेंट्री में पेश किया गया है। 

डेली स्टार से बातचीत में एना ने कहा है कि उन्‍हें लगता है कि एलियंस हमेशा से यहां रह रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर शर्ली का कहा सच है और वह भी इसे सटीक मानती हैं, तो संभावना है कि एलियंस किसी और ग्रह से नहीं आए, बल्कि वो समुद्र से या गुफाओं से आए हैं और वहां रहते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  4. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  2. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  3. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  4. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  5. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  6. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  8. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  9. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.