Cyclone Michaung : भारत के इन राज्‍यों में चक्रवात मिचौंग का खतरा! देखें सैटेलाइट तस्‍वीर

Cyclone Michaung : यह तूफान उत्तर की ओर बढ़ेगा और साउथ आंध्रप्रदेश के तट के पैरलल बढ़ते हुए 5 दिसंबर को सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट को पार करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 15:13 IST
ख़ास बातें
  • मिचौंग तूफान बढ़ रहा दक्षिण भारतीय राज्‍यों की ओर
  • कल कई तटीय इलाकों से गुजर सकता है
  • 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

सैटेलाइट से मिली इमेज में देखा जा सकता है कि चक्रवात की आंख की दीवार (cyclone's eye wall) और चारों ओर घने स्‍पाइरल बैंड दिखाई दे रहे हैं।

Photo Credit: IMD

Cyclone Michaung in Satellite images : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र अब एक चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग' में बदल गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान उत्तर की ओर बढ़ेगा और साउथ आंध्रप्रदेश के तट के पैरलल बढ़ते हुए 5 दिसंबर को सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट को पार करेगा। ‘मिचौंग' तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के प्रभावित इलाकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड तक हवाएं चल सकती हैं। ‘मिचौंग' तूफान कितना गंभीर हो गया है, इसका पता लेटेस्‍ट सैटेलाइट इमेज से चलता है।   

INSAT-3DR सैटेलाइट से इमेज (LIVE Tracking) में ‘मिचौंग' तूफान की विशालता और इनटेनसिटी को देखा जा सकता है। यह सैटेलाइट चक्रवातों की मॉनिटरिंग करने में अहम भूमिका निभा रहा है। सैटेलाइट से मिली इमेज में देखा जा सकता है कि चक्रवात की आंख की दीवार (cyclone's eye wall) और चारों ओर घने स्‍पाइरल बैंड दिखाई दे रहे हैं। 

तूफान की वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जताई है। IMD ने चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। बार‍िश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि कई इलाकों में 20 सेंटीमीटर से ज्‍यादा वर्षा हो सकती है। 

तूफान से निपटने के लिए सरकारी कोशिशें तेज की गई हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीआरएफ ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में 21 टीम तैनात की हैं और 8 अन्य टीमों को भी तैयार रखा है। 
Advertisement

3 दिसंबर तक मिली रिपोर्ट से पता चला है कि तूफान पुडुचेरी के पूर्व-दक्षिणपूर्व में लगभग 250 किलोमीटर दूर है। यह चेन्नई के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 230 किमी दूर है। सोमवार यानी आज यह तूफान आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों के पास पहुंचेगा। जिन इलाकों से यह टकरा सकता है, वहां से इलाकों को खाली कराया जा रहा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.