Mercury Photo : हमारे सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह पर दिखे गड्ढे! Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, देखें

Mercury Photo : बुध ग्रह की इस तस्‍वीर को मैसेंजर (MESSENGER) नाम के स्‍पेसक्राफ्ट ने कैप्‍चर किया है। यह बुध ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला स्‍पेसक्राफ्ट था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 13:49 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • हमारे सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह को कैप्‍चर किया
  • MESSENGER नाम के स्‍पेसक्राफ्ट ने ली फोटो

दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां हमारे सौर मंडल के ग्रहों को टटोल रही हैं। नासा उनमें सबसे आगे है।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ‘नासा' (Nasa) आए दिन हमें ब्रह्मांड की अनदेखी तस्‍वीरों से रू-ब-रू करवाती है। नासा के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर बुध ग्रह (Mercury) की एक हैरान करने वाली तस्‍वीर शेयर की गई है। बुध ग्रह कई मायनों में खास है। यह हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है। सूर्य के सबसे ज्‍यादा करीब है। इसके बावजूद यह सबसे गर्म ग्रह नहीं है। नासा ने बुध ग्रह की जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें वह भूरा और नीले रंग के कई शेड्स में दिख रहा है। बुध ग्रह की सतह पर कई गड्ढे भी नजर आ रहे हैं।   

नासा ने बुध ग्रह की तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा, बुध हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह हो सकता है साथ ही यह सबसे तेज भी है। यह अपनी कक्षा में लगभग 47 क‍िलोमीटर प्रति सेकंड की स्‍पीड से सफर करता है। इसे सूर्य की एक परिक्रमा करने में सिर्फ 88 पृथ्‍वी दिवस लगते हैं।

बुध ग्रह की इस तस्‍वीर को मैसेंजर (MESSENGER) नाम के स्‍पेसक्राफ्ट ने कैप्‍चर किया है। यह बुध ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला स्‍पेसक्राफ्ट था। मैसेंजर ने बुध ग्रह कई कलर मैप तैयार किए, ताकि उसकी केमिकल, खनिज और भौतिक खूबियों में फर्क किया जा सके। नासा की इस तस्‍वीर को 12 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल गए हैं। 
 

गौरतलब है कि दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां हमारे सौर मंडल के ग्रहों को टटोल रही हैं। नासा उनमें सबसे आगे है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने लगभग हर ग्रह पर अपने स्‍पेसक्राफ्ट भेजे हैं। ज्‍यादा फोकस मंगल ग्रह (Mars) और चंद्रमा पर है। बुध की सूर्य की नजदीकी की वजह से स्‍पेस एजेंसियां उस इलाके में अभी कम मिशन भेज रही हैं। 

उनका लक्ष्‍य ऐसे ग्रहों पर फोकस करना है, जहां जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा सके और बुध ग्रह इस मामले में एक कमजोर कैंडिडेट है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.